वुमन आवाज़ महिला दिवस साहित्य प्रतियोगिता 2023 के परिणाम घोषित

डॉ संजू सदानीरा प्रथम, नगमा सिद्दीकी द्वितीय और प्रतिभा पंचोली तृतीय

इंदौर। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के प्रकल्प वुमन आवाज़ एवं संस्मय प्रकाशन द्वारा महिला दिवस साहित्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 21वीं सदी की स्त्री विषय पर कविताएँ आमंत्रित की गई थी। देश के कोने-कोने से महिला रचनाकारों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। चयन मंडल ने परिणाम की घोषणा करते हुए तीन विजेताओं की घोषणा की जिसमें प्रथम स्थान दिल्ली से डॉ. संजू सदानीरा, द्वितीय स्थान लखीमपुर खीरी से नगमा सिद्दीकी व तृतीय स्थान अलीराजपुर मध्यप्रदेश से प्रतिभा पंचोली ने अर्जित किया।
प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी महिला रचनाकारों की रचनाओं का साझा संग्रह ‘सुगन्धा’ भी प्रकाशित किया है जिसका सम्पादन शिखा जैन व भावना शर्मा द्वारा किया गया है।
इस संकलन में नीना महाजन, डॉ.शैलजा भट्टड, पल्लवी मेहता, अनिता मंदिलवार सपना, प्रतिभा श्रीवास्तव, आरती सोलंकी, डॉ. ऋतु नागर, डॉ. योगिता सिंह, यशोधरा भटनागर, सीता गुप्ता, डॉ. संध्या सिलावट, साधना छिरोल्या, रश्मिता शर्मा, सुरभि जैन, पूनम भू, डॉ. सरला सिंह, योगिता पांडे, शोभा रानी तिवारी, प्रणीता प्रभात, ऋचा वैद, माया तिवारी, अर्चना पंडित, डॉ. सुधा चौहान, डॉ. राजलक्ष्मी शिवहरे, सुषमा दुबे, सपना साहू व डॉ. मनीषा जैन शामिल है।
विजेताओं को संस्थान द्वारा उपहार एवं प्रमाण पत्र दिए गए तथा सभी सहभागी प्रतियोगियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान गए।

matruadmin

Next Post

राकेश शर्मा को पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान

Thu Mar 9 , 2023
2 अप्रैल को इंदौर में आयोजित होगा सम्मान समारोह इंदौर। देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका ‘वीणा’ (इंदौर) के संपादक राकेश शर्मा को इस वर्ष के पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। सम्मान समारोह 2 अप्रैल को इंदौर में आयोजित किया जाएगा। 1 जुलाई, […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।