विचार प्रवाह मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, मुकेश तिवारी बने अध्यक्ष

3 0
Read Time3 Minute, 2 Second

विचार प्रवाह साहित्य मंच करेगा आयोजन

इंदौर। इंदौर में अगले महीने लघुकथा का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसमें देशभर से लघुकथाकारों और इस विधा के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। विचार प्रवाह साहित्य मंच द्वारा यह आयोजन होगा। मंच की नई कार्यकारिणी के रविवार दोपहर हुए शपथ ग्रहण समारोह में मंच के नये अध्यक्ष श्री मुकेश तिवारी ने यह घोषणा की। संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दुबे ने नये अध्यक्ष को और नये अध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश के निदेशक डाॅ. विकास दवे, वरिष्ठ लघुकथाकार डाॅ. योगेंद्रनाथ शुक्ल, श्रीमती ललिता श्रीधर जोशी, श्री मधुकर बुधे, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अर्पण जैन और वरिष्ठ लेखिका श्रीमती मीनू पांडे (भोपाल) भी मौजूद थीं। मंच के आठ सदस्यों को साहित्य अकादमी से अनुदान प्राप्त प्रथम कृति प्रकाशन पर और बारह सदस्यों को विभिन्न पुरस्कार मिलने व उपलब्धियों पर सम्मानित किया गया। अंतर समूह प्रतियोगिताओं के विजेता सदस्यों का सम्मान भी हुआ। उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्रसिंह सिसौदिया श्रीमती सुषमा व्यास राजनिधि, सह-संयोजक श्रीमती माधुरी व्यास, कोषाध्यक्ष श्री मनीष व्यास श्री दीपक विभाकर नाइक, डाॅ. ज्योति सिंह, श्रीमती शोभारानी तिवारी, स्वाति श्रोत्रिय, निशा बुधे झा, वाणी जोशी, राधिका मंडलोई,आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन साहित्य सचिव डाॅ. दीपा मनीष व्यास ने किया। आभार महासचिव श्रीमती अर्चना मंडलोई ने माना।

इस मौके पर मंच की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती अमिता मराठे , श्रीमती मनोरमा जोशी, डाॅ.सुनीता श्रीवास्तव , श्री बीएस राणा, श्री धीरेन्द्र कुमार जोशी, श्रीमती सुषमा व्यास परिजात, श्री भुवनेश दशोत्तर, श्री राजेंद्र दुबे, श्री ललित मंडलोई, श्रीमती सपना साहू सहित अनेक लेखक-लेखिकाओं की मौजूदगी रही।

matruadmin

Next Post

वर्ष 2023 का शताब्दी सम्मान श्री कुलदीप अग्निशेखर और श्री देवेन्द्र दीपक को

Tue Feb 7 , 2023
श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति शताब्दी सम्मान में देगी एक-एक लाख रुपए की राशि इंदौर। देश की प्राचीन संस्था श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति, इंदौर द्वारा इस वर्ष का शताब्दी सम्मान जम्मू के कुलदीप सुमबिल अग्निशेखर व भोपाल के डॉ देवेन्द्र दीपक को दिया जाएगा। सन् 1910 से स्थापित यह […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।