डॉ. अर्पण जैन शिक्षक अलंकरण से सम्मानित

इन्दौर। हिन्दी प्रचार और विस्तार के लिए पहचाने जाने वाले हिन्दी योद्धा व पत्रकारिता के क्षेत्र में अध्यापन करवाने वाले डॉ. अर्पण जैन ’अविचल’ को रविवार जाल सभागार में बिज़नेस दर्पण द्वारा आयोजित शिक्षक अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। मंचस्थ अतिथि देअविवि की कुलपति डॉ. रेणु जैन, इन्दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, धीरेंद्र कासलीवाल, हेमचंद्र जैन, मोयरा सरिया से संदीप जैन व बिज़नेस दर्पण के संपादक हेमंत जैन द्वारा श्री जैन को सम्मानित किया गया।

समारोह में जैन समाज के बीस से अधिक महनीय शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जो शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं।

डॉ. अर्पण जैन ने पत्रकारिता में ही अपना शोधकार्य किया है और विगत कई वर्षों से पत्रकारिता के विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ-साथ शोध कार्य करवा रहे हैं। मूलतः डॉ. अर्पण जैन ’अविचल’ मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं एवं पंद्रह वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं, साथ ही, साहित्य ग्राम और ख़बर हलचल न्यूज़ के सम्पादक भी हैं।

श्री जैन को मिले सम्मान पर वरिष्ठ पत्रकार जयसिंह रघुवंशी, शैलेश पाठक, मुकेश तिवारी, संजय त्रिपाठी, मार्टिन पिंटो, गौरव साक्षी आदि ने शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

matruadmin

Next Post

अचानक यहाँ तक…

Wed Nov 23 , 2022
कन्धों पर चढ़कर यहाँ तक नहीं आए हैं रात से सुबह तक में यहाँ तक नहीं आए हैं सहे हैं कई दर्द और घाव पैरों ने सफ़र में किसी की बदौलत यहाँ तक नहीं आए हैं बड़ी मेहनत से बुना है हमने भी ताना-बाना किसी की गाली सुनी किसी का […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।