
साल कैसा यह रहा
आंकलन जरूर कीजिए
कोरोना से बच गई जान
धन्यवाद प्रभु का कीजिए
दुखाया है ग़र दिल किसी का
माफी उनसे मांग लीजिए
आहत जिसने किया तुम्हें
क्षमा उसे कर दीजिए
लक्ष्य किया था जो आपने
कितना पूरा कर पाए उसे
कितनो के आंसू पोछ पाये
यह चिंतन भी कीजिए
पराये थे जो अपने बने
उसे उपलब्धि मानिए
अपने अगर पराये हो गए
यह हानि बड़ी जानिए
परमात्मा को याद किया
या समय यूँ ही गंवा दिया
परमात्मा अगर याद रहे
ईश्वरीय अनुकम्पा मानिए।
#श्रीगोपाल नारसन

