मुकेश तिवारी ‘साहित्य श्री’ सम्मान से सम्मानित

इंदौर। हिन्दी हाइकु का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन आगरा (उप्र) में गंगा दशहरा पर हिन्दी हाइकु परिषद और साहित्य साधिका समिति द्वारा आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार मुकेश तिवारी को सक्रिय साहित्यिक गतिविधियों के लिए साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इनके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों के 34 रचनाकार भी इस मौके पर सम्मानित हुए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी, मप्र के निदेशक डाॅ. विकास दवे थे व अध्यक्षता डाॅ. रवींद्र प्रभात ने की। साहित्य भूषण और हाइकु भूषण डाॅ. मिथिलेश दीक्षित और श्री निहालचंद्र शिवहरे मंच पर मौजूद थे।
सम्मेलन में हाइकु विधा की वर्तमान स्थिति और भविष्य को लेकर विचार-विमर्श हुआ। रचनाकारों ने हाइकु पाठ किया। अनेक पुस्तकों का विमोचन भी हुआ।
श्री तिवारी को मिले सम्मान से गौरव में अभिवृद्धि हुई इसके लिए मित्रजनों व साहित्यिक सुधिजनों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कर अभिनंदन किया।

matruadmin

Next Post

किताबें समय का शिलालेख होती हैं

Tue Jun 14 , 2022
वो बोलती हैं अपने समय को बताती हैं समाज की बातें भावनाएँ, पीड़ाएँ और चिन्तन सैकड़ों हज़ारों साल बाद भी दर्शाती हैं हालात उस समय के जब वो लिखी या गढ़ी जा रही थीं वो गाती हैं समाज के गीत को वो आईना दिखाती हैं हर हरकारे को इसीलिए तो […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।