वन्देमातरम्

देश की पुकार का है नाम वन्देमातरम्
देश की ललकार का है काम वन्देमातरम्

आन और बान है महान वन्देमातरम्
भारत भूमि की है शान वन्देमातरम्

बहनों की राखी का है मान वन्देमातरम्
ब्याहता के सिंदूर की है जान वन्देमातरम्

राष्ट्र की एकता का है तान वन्देमातरम्
राष्ट्र के राग का है वरदान
वन्देमातरम्

वीर के वैभव का है धाम वन्देमातरम्
देश की प्रगति का है संज्ञान वन्देमातरम्

शारदे की वंदना का गान वन्देमातरम्
भारती की अर्चना का तान वन्देमातरम्

देशभक्ति भावना का है अभिमान वन्देमातरम्
राष्ट्र की प्रभावना का स्वाभिमान वन्देमातरम्

मिलजुल कर गाओ वन्देमातरम्
सुर से सुर मिलाओ वन्देमातरम्

वन्देमातरम्
वन्देमातरम्

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’
राष्ट्रीय अध्यक्ष, मातृभाषा उन्नयन संस्थान, इंदौर

matruadmin

Next Post

भाई बहन का प्यार एक नज़र

Tue Aug 3 , 2021
आज हिंदुस्तान,पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया में हिंदू समुदाय۔ रक्षा बंधन मना रहा है। रक्षा बंधन या राखी का त्योहार भाई-बहनों के प्यार, उनके खूबसूरत अविभाज्य रिश्ते का उत्सव है, जिसे पूरे विश्व में हिंदू समुदाय द्वारा पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन, हिंदू परिवारों में बहनें चावल […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।