
रंग बिरंगा पतंग ये कैसे
आकाश में उड़ता जाता है
बिना किसी डर के जैसे
आसमान को छूना चाहता है
पर उसकी उड़ान को देखो
लोगो के मन में खटकती है
उसे रोकने गिराने को
कई साजिसे रचती है
लाख कोशिशे करे जो कोई
सबसे ऊंची उड़ान वो भरता है
कई रुकावटें मुश्किलें आती है
पर आकाश में वो चमकता है
रत्नप्रिया सिन्हा
कतरास,झारखंड

