
मनचाही जब हो नही
प्रभु पर छोड़ दो काम
वे ही काम संवारते है
सबके वे ही दाताराम
हमारा धर्म कर्म करना
फल परमात्मा के हाथ
नियत हमारी सही रहे
सफलता का मिले साथ
स्वयं निमित्त बनकर रहे
माने परमात्मा का काम
मन की मुराद पूरी हो
करे परमात्म धन्यवाद ।
#श्रीगोपाल नारसन

