
चिंटू यह बोला मिंटू से आओ
खेलें क्रिकेट,
सबका प्यारा यह खेल निराला
गिरेगा विकेट।
छोटी सी थी गेंद और था खूब
बड़ा सा बल्ला,
खेल शुरू हुआ जब मैदान में
मच गया हल्ला।
चिंटू ने मारा जोरदार शाट लग
गया छक्का,
बैटिंग देख हैरान मिंटू हो गया
हक्का बक्का।
चिंटू की देख बैटिंग मिंटू वहाँ
से झटपट भागा,
अब न खेलेंगे तुम संग कहता
अपना बैट मांगा।
नवनीत शुक्ल(शिक्षक),
फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

