‘टॉयलेट:एक प्रेम कथा’ छोटे मुद्दे पर बड़ा मनन

edris
एक छोटी समस्या कैसे विकराल रूप ले लेती है,और उसके हल के लिए शासकीय तंत्र कैसे अपनी भूमिका से पीठ दिखाता है,यही दिखाया गया है ‘टॉयलेट:एक प्रेम कथा’ फिल्म में। कहानी यह है कि,36 वर्षीय केशु (अक्षय कुमार) की शादी नहीं हो पाई है। तब रूढ़िवादी परम्परा और अंधविश्वास के चलते एक भैंस ‘मल्लिका’ से केशु का
विवाह कराया जाता है। केशु,साइकिल की दुकान चलाता है और साइकिल देने पास के गाँव में जाता है, तो मुलाकात जया(भूमि पेडणेकर) से हो जाती है।उसे दिल दे बैठता है,और पटाने में लग जाता है। छोटी-मोटी तकलीफ के बाद शादी भी हो जाती है लेकिन,शादी के बाद फ़िल्म में बड़ा ट्विस्ट आता है। पहला कि-यह केशव का दूसरा विवाह है,दूसरा -ससुराल में टॉयलेट नहीं है और खुले में शौच के लिए जाना हो तो नारियों को सुबह तड़के से पहले जाना पड़ता है।
पहला विषय तो जया छोड़ देती है, लेकिन पढ़ी-लिखी होने के कारण दूसरे विषय पर विद्रोह कर देती है। खुले में शौच के लिए मना कर देती है,और अपने घर चली जाती है। आखिरकार एक नारी की अस्मिता और इज़्ज़त पर बन आती देख खुले में शौच से मुक्ति के लिए इसे बनवाना ही पड़ता है।
फिल्म में दकियानूसी विचारों और आधुनिकता के साध घर की अस्मिता पर प्रश्न खड़े किए गए हैं। एक बड़ा सवाल कि,जिस आँगन में तुलसी पूजी जाती हो,वहां शौचालय असामान्य लगता है, लेकिन सनातन धर्म में कहीं भी शौचालय के विरुद्ध कुछ भी नहीं कहा गया है। पुरातन काल से घर के पिछवाड़े शौच के इंतज़ामात हुआ करते थे।
फिल्म के एक दृश्य में अक्षय के पिता (सुधीर पांडे) द्वारा टॉयलेट को तोड़ना और अक्षय का जवाब काबिले गौर दृश्य है। फ़िल्म का पहला हिस्सा गुदगुदाते हुए आगे बढ़ता है,लेकिन दूसरा भाग उबाऊ और सरकारी तंत्र का बिगुल बजाने लगता है।
विचारणीय सवाल है कि,देश की ५८ प्रतिशत आबादी आज भी खुले में शौच करती है। इसमें नारी को खुले में शौच के लिए आज भी उपहास का पात्र होना पड़ता है। इसी मुद्दे को गहराई से बयां करती है ये फ़िल्म।
IMG-20170812-WA0021
निर्देशक नारायणसिंह की यह महज दूसरी फिल्म है। इसके पहले बतौर सम्पादक अक्षय की बेबी,रुस्तम, एयरलिफ्ट,जॉली एलएलबी और १२ से ज्यादा फिल्में उनके खाते में हैं, लेकिन उन्होंने जो ग्रामीण परिदृश्य उकेरा है,उससे लगता है कि उन्हें बड़ी पक्की समझ-बूझ है। अक्षय के बड़े ब्रांड्स की कॉपी टी शर्ट,चश्मा और मोबाइल पर फ़िल्म चलन निश्चित तौर पर आपको जोड़ती है,साथ ही स्थान भी उम्दा लिए हैं,लेकिन सम्पादक से निर्देशक बने नारायण फ़िल्म की कटिंग नहीं कर पाए हैं। वह पूर्वाग्रह से ग्रसित हो गए,इसलिए फिल्म २ घंटे ३५ मिनट देखना ज्यादा लम्बी लगती है।
अगर अदाकारी की बात करें तो, अक्षय लाजवाब होते जा रहे हैं। भूमि ने भी उम्दा अभिनय किया है। एक दृश्य में भूमि के मोनोलॉग में उसकी अभिनय की बारीकियां दिखती हैं। यह जोड़ी एकदम ताजा लगती है। सुधीर पांडे, दिव्यांशु शर्मा बेहतरीन काम दिखा गए हैं,जबकि बाकी सब औसत है।
संगीत पक्ष इतना सटीक नहीं लगता है ।कहीं-कहीं तो गाने ठूंसे हुए लगते हैं। एक गाना ‘लठ्ठ मार…’ ठीक-ठाक बना है। इस फिल्म का बजट मात्र १८ करोड़ रुपए है। अक्षय ने अपने अभिनय की कीमत नहीं ली है,शायद उन्होंने वर्तमान सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार का कर्ज चुकाया है।
फ़िल्म २९०० से ३००० सिनेमाघरों में प्रदर्शन के साथ अकेले प्रदर्शित हुई है।अनुमान है कि,१२ से १५ करोड़ की शुरुआत मिल जाएगी। इस फ़िल्म की कुल कमाई का अनुमान ७० करोड़ पार का लग रहा है।
अंततः फ़िल्म हंसते-गुदगुदाते विषय पर पहुँच जाती है और एक छोटी समस्या को विकराल रूप में दिखा जाती है,लेकिन वर्तमान सरकार के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को पूरा-पूरा सहयोग करती है, तभी तो उत्तर प्रदेश में फ़िल्म कर मुक्त कर दी गई है। विद्या बालन के विज्ञापन को फिल्म के रुप में २ घंटे ३५ मिनट का बना दिया गया है,लेकिन यह हल्का-फुल्का मनोरंजन कर देती है।

                                                                #इदरीस खत्री

परिचय : इदरीस खत्री इंदौर के अभिनय जगत में 1993 से सतत रंगकर्म में सक्रिय हैं इसलिए किसी परिचय यही है कि,इन्होंने लगभग 130 नाटक और 1000 से ज्यादा शो में काम किया है। 11 बार राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व नाट्य निर्देशक के रूप में लगभग 35 कार्यशालाएं,10 लघु फिल्म और 3 हिन्दी फीचर फिल्म भी इनके खाते में है। आपने एलएलएम सहित एमबीए भी किया है। इंदौर में ही रहकर अभिनय प्रशिक्षण देते हैं। 10 साल से नेपथ्य नाट्य समूह में मुम्बई,गोवा और इंदौर में अभिनय अकादमी में लगातार अभिनय प्रशिक्षण दे रहे श्री खत्री धारावाहिकों और फिल्म लेखन में सतत कार्यरत हैं।

matruadmin

Next Post

शहीदों को सलाम करते हैं...

Sat Aug 12 , 2017
शहीदों की शहादत को सलाम करते हैं, जिस्मों-जान वतन के नाम करते हैं। नमन है ऐसे वीर जवानों को ,वतन की खातिर जो जान भी कुर्बान करते हैं। उनके दम से ख़ुशी हमने पाई है, तिरंगा लहराते हम वतन की शान करते हैं। याद आती है कुर्बानियां,निछावर हम भी दिलो-जान […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।