
माँ से बड़ा सुख नही
माँ है पालनहार
ईश्वर का प्रतिरूप है
माँ जन्नत आधार
जन्मदात्री,पालक मां
प्रथम गुरु अधिनायक मां
हमारे सब कष्ट हरती
अपनी खुशियां
न्यौछावर करती
अपनी जान से ज्यादा
चाहती बच्चों का फायदा
निर्मल पावनधारा है मां
आओ माँ का वन्दन करे
ईश्वर का अभिनन्दन करे
#श्रीगोपाल नारसन

