
कुंभ के शाही स्नान का
आज हो गया आगाज़
हरिद्वार सज गया ऐसे
जैसे सतयुग हो साक्षात
हरकी पौड़ी पर संत ही
कर सकेंगे पूण्य स्नान
आमजन को वर्जित है
हरकी पौड़ी पावन स्नान
मीलों पैदल चल रहे है
कुंभ में आए श्रद्धालु
भीषण गर्मी में बेहाल है
नही मिल रहे कृपालु
मास्क और दूरी का
क्या संत पालन कर रहे
फिर कानून किसके लिए
दावे जो बड़े बड़े कर रहे।
#श्रीगोपाल नारसन

