
सावधानी हटी
दुर्घटना घटी
परिणाम भयावह
एक मां का बेटा गया
एक बहन का भाई
परिवार का सहारा गया
जीवन से उजाला गया
काश!सावधानी बरतते
हेलमेट पहनते
बच जाती जान
न होता नुकसान
प्रभु नियति मे
न पड़ता व्यवधान
दुर्घटना से मौत
पर रोक लगे
हर कोई अपना
जीवन पूरा करे
आज से ही यातायात
नियमो को अपना लो
अपना व दुसरो का
अनमोल जीवन बचा लो।
#श्रीगोपाल नारसन

