
संघर्ष सतत करते जाओ
कभी न तुम थकने पाओ
जीवन लक्ष्य ऊंचा बनाओ
परिश्रम से सफलता पाओ
परमात्म कृपा हो जाएगी
जीवन राह सुगम हो जाएगी
सद्ऱाह पर बस चलते जाना
सफल दर सफल होते जाना
विजयी मुकाम दूर नही है
कठिनाई इसमें कोई नही है
विकारो को बस छोड़ते चलो
पवित्रता को धारण करते चलो
स्वर्णिम युग आहट हो जाएगी
दुनिया परिवर्तित हो जाएगी।
#श्रीगोपाल नारसन

