
शांत मन रहे शांत तन रहे
शांति बने जीवन आधार
अशांति कही धरा पर न हो
शांति बने सुख का आधार
शांति गुणों की खान है प्यारे
गैरो को यह अपना बनाती
शांति स्वधर्म की शान है प्यारे
शांति जीवन मे सम्मान दिलाती
शांतिभाव में रहना सीखो
निर्विकार रूप में जीना सीखो
सबको अपना बना पाओगे
परमात्म सुख पा जाओगें।
#श्रीगोपाल नारसन

