
नवरात्रि पर्व का शुभागमन
घर घर लगाई जा रही सांझी
कच्ची मिट्टी से तैयार करके
दीवार पर सजाई जा रही सांझी
चाँद ,तारे,सूरज भी सजे है
शेर की सवारी कर रही सांझी
नो दिनों तक शाम- सवेरे
आरती में गाई जाएगी सांझी
दुर्गा की शिल्पकला है सांझी
भक्ति की लोकगाथा है सांझी
देवी रूप में खूब सजती सांझी
सबके मन को बहुत भाती सांझी।
#श्रीगोपाल नारसन

