
इंदौर।
हिन्दी भाषा के प्रचार के लिए प्रतिबद्धता से कार्यरत मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा नगर में कार्यरत हिन्दी सेवी शशि जोशी एवं किरण शर्मा को संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.नीना जोशी ने भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया।
संस्थान द्वारा देश के प्रत्येक प्रदेश में हिन्दी भाषा का प्रचार प्रसार कर सेवा करने वाले हिन्दीयोद्धाओं का सम्मान किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर में भी यह कार्य्रकम आयोजित किया गया जिसमें अनिता जोशी, रचना जोशी आदि हिंदीसेवी उपस्थित रहें।

