वरिष्ठ साहित्यकार एस भाग्यम और टीकम ‘अनजाना’ के करकमलों से सिंहनाद’ रा लोकार्पण

बोधि प्रकाशन सभागार में शनिवार को मनोजकुमार सामरिया मनु के सद्य प्रकाशित काव्य संग्रह
सिंहनाद का लोकार्पण

मुख्य अतिथि : टीकम चंद बोहरा ‘अनजाना’
अध्यक्ष : श्रीमती एस भाग्यम शर्मा
विशिष्ट अतिथि : रिखब चंद रांका ‘कल्पेश’ एवं
आजाद पूरण सिंह
संचालन : विजयलक्ष्मी जांगिड़ ‘विजया’

कविता अंधेरों से लफ़्ज़ों की लड़ाई है :अनजाना

इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि टीकम चंद बोहरा का कहना था कि कविताएं स्वराज के पक्ष में जान पड़ती हैं ।जिनमें राष्ट्र की विकराल समस्याओं के समाधान की कल्पना अनूठी है । कवि का व्यथित हृदय स्थितियों में बदलाव चाहता है। उन्होंने देश प्रेम की उदात्त भावनाओं से प्रेरित कविताओं का भी उल्लेख किया। अनजाना ने कविता संग्रह की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि कवि ने भ्रष्ट नेताओं और धर्म के नाम पर पाखंड करने वालों पर कड़ा प्रहार किया है।कविता अँधेरों से लफ़्ज़ों की लड़ाई है । यह आरती और स्तुति नहीं है ।

नई पीढ़ी का सृजन आश्वस्त करता है:भाग्यम
लोकार्पण समारोह की अध्यक्ष सुपरिचित कथाकार अनुवादक श्रीमती एस भाग्यम ने कवि की रचनाएं की व्याख्या करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के विचार और उनका सृजन उत्साहित करता है।उन्होंने संग्रह की विभिन्न्न कवितओं के उद्धरण प्रस्तुत किये ।

विशिष्ट अतिथि रिखब चंद रांका कल्पेश ने कृति पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंहनाद की रचनाएं पढ़ने से देशभक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

इसअवसर पर आजाद पूरण सिंह ने कहा कि इनमें कवि ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं लिखी हैं वहीं इन कविताओं के जरिये सामाजिक बुराइयों पर मार्मिक रूप से प्रहार किया है।
कवि मनोजकुमार सामरिया ने अपने संग्रह से कुछ चुनिंदा रचनाएं भी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर सावित्री चौधरी, फ़ारूक़ आफ़रीदी, मायामृग नूतन गुप्ता, शिवानी शर्मा,रेनू शर्मा, नवल पांडे,पल्लवी सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी मौजूद थे।

matruadmin

Next Post

विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलसचिव बने श्रीगोपाल नारसन

Sun Oct 13 , 2019
रुड़की | विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के वर्धा में हुए वार्षिक अधिवेशन में विद्यापीठ के उत्तराखंड प्रभारी श्रीगोपाल नारसन को विद्यापीठ के उपकुलसचिव की भी केंद्रीय स्तर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।विद्यापीठ के अधिष्ठाता डॉ योगेन्द्रनाथ शर्मा अरुण की अध्यक्षता में हुई पीठ की सीनेट बैठक में मुम्बई के डीके […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।