
ओम शांति से अभिवादन करो
परमात्मा याद से दिन की शुरुआत
ओम शांति मन्त्र है अदभूत
सिखाए आत्म स्वरूप की बात
शांत रहना स्वभाव आत्मा का
अशांत का कही नही स्थान
शांत स्वभाव में रहे आत्मा
इसका अभ्यास करना होगा
व्यर्थ चिंतन से मुक्ति ले लो
परमात्मा में ध्यान लगाना होगा
तनाव दूर हो जायेगा जीवन से
खुशिया ही खुशियां छा जाएगी
परमात्म कृपा सब पर होगी
जन्नत धरा पर आ जायेगी।
#श्रीगोपाल नारसन

