
परमात्मा शिव पिता हमारे
हम सब उनकी सन्तान प्यारे
सारे अवगुण त्याग दे अब हम
सद्गुणी हो जाए विचार हमारे
कल्याणकारी पिता की बाते
जीवन संवारती प्रभु की यादें
बच्चे बनकर श्रीमत पर चले
शांति सदभाव के सुपथ चले
खुशी हमेशा चेहरे पर रहेगी
पाप की दुनिया से दूरी रहेगी
मन विचलित भी कभी न होगा
प्रभु विस्मरण भी कभी न होगा।
#श्रीगोपाल नारसन

