
सबके घर में चूल्हा जले
सबके घर हो खुशहाली
कोई खुशी से मनाए ईद
कोई खुशी से दीवाली
जातपात और धर्मभेद
यह अलगाव की बाते है
ईश्वर ने फ़र्क किया नही
फ़र्क गैर इंसानी बाते है
रक्त की कोई जाति नही
न ही धर्म का बंधन है
फ़र्क किस बात का प्यारे
यह जग ईश्वरीय उपवन है।
#श्रीगोपाल नारसन

