
अहंकार जिसने किया
चैन से वह नही जिया
शांति उसकी चली जाती
प्रेम की विदाई हो जाती
दुसरो का भी चैन हर्ता
खुद भी बेमौत मरता
रावण ने भी यही किया
कंस ने अत्याचार किया
बल,बुद्धि काम न आई
विनाशकाले जान गंवाई
चीन भी इसी राह पर है
खुद मरने की कगार पर है।
#श्रीगोपाल नारसन

