बेटी से गृहणी

एक बेटी जब ससुराल जाती है
वो बेटी का चोला छोड़ गृहणी बन जाती है
जो बातें घर पर अम्मा से कहती थी
ससुराल में छिपा जाती है।
थोड़ा सा दर्द होने पर
बिस्तर पकड़ने वाली बिटिया
अब उस दर्द को सह जाती है
तकलीफें बर्दाश्त कर जाती है
पर किसी से नहीं बताती है।
सिरदर्द होने पर
जो अम्मा से सिर दबवाती थी
अब खुद ही तेल या बाम लगाती है
पर किसी से ना बताती है।
पहले पेटदर्द होने पर
पिता जी से तमाम महंगी दवाइयां मंगाती थी
पर अब पेट पर कपड़ा बांधकर
घुटने मोड़ पेट में लगाकर लेट जाती है
लेकिन उसके पेट में दर्द है
यह बात किसी को ना बताती है।
उसकी रीढ़ उसकी कमर पर
पूरा घर टिका है
उसके खुश होने पर पूरा घर खुश दिखा है
झुककर पूरे घर में झाड़ू लगाना
बैठे बैठे बर्तन कपड़े धोना खाना बनाना
पानी से भरी बीस लीटर की बाल्टी उठाना
कभी गेहूं कभी चावल बनाना
छत की सीढ़ियों से जाकर कपड़े सुखाना
आखिर कितना बोझ सहती है
पर किसी से कुछ ना कहती है।
जब थककर
कमर दर्द से चूर हो जाती है
तो कमर के नीचे तकिया लगाकर सो जाती है
दर्द हंसते हंसते सह जाती है
पर मदद के लिए किसी को न बुलाती है
घरों में काम करते करते दौड़ते दौड़ते
चकरघिन्नी की तरह घूमते घूमते
पूरा ही दिन बीत जाता है
खुद के लिए समय न निकाल पाती है।
मायके में मां ने कितना सुकून दिया था
पैर दर्द करने पर मालिश किया था
पर अब तो दौड़ते दौड़ते काम करते करते
पैरों में सूजन आ जाती है
दर्द बर्दाश्त कर लेती है
पर किसी से ना बताती है।
नमक पानी गुनगुना कर
उसमें पैर डालती है
पर किसी से गलती से भी
पैर ना दबवाती है।
कभी पति की मार, सास की डांट
ससुर की फटकार
सब सह जाती है
पर ज़ुबान नहीं खोलती
और ना ही किसी को बताती है।
चुप रहने में ही भलाई है सोचती है
बिटिया होने पर ‌खुद को कोसती है
जी कभी पिता से लड़ जाया करती थी
मां को समझाया करती थी
अब सब कुछ सुन लेती है सह लेती है
पर ज़ुबान नहीं खोलती है।
क्योंकि उसे पता है जब वह कहेगी
तबियत ठीक नहीं
तो ससुराल वाले कहेंगे
तू बिमरिही तो नहीं
वो दर्द से व्याकुलता नहीं देखेंगे
दवा करने के बजाय कोसेंगे।
नहीं देखेंगे तुम्हारा दिन रात का काम करना
वो तो बस कमियां निकालेंगे।
ये हमारी बेटियों का
बेटी से गृहणी तक का सफर है
पर अफसोस
हम इस ‘एहसास’ से बेखबर हैं।

अजय एहसास
अम्बेडकर नगर (उ०प्र०)

matruadmin

Next Post

चाहकर भी नही भूला

Fri Jun 19 , 2020
चाहकर भी मैं भूल, नहीं सकता तुम्हें। देख कर अनदेखा, कर सकता नही तुम्हें। दिलकी धड़कनों को, कम कर सकता नहीं। क्योंकि ये दिल है, जो मानता ही नही।। माना कि मुझ से, नफरत है तुम्हें। मेरी बातें से तुम्हें, अब छिड़ मचाती है। जब तक था रस, तो पी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।