मधुकर आ जाओ एक बार…

arpan jain
मेरा सब कुछ मधुकर परिवार, गुरुवर आ जाओ एक बार,
मधुकर आ जाओ,गुरु आ जाओ.. गुरु आ जाओ एक बार।

मेरी नैया पार लगा जाओ,मेरी बिगड़ी बात बना जाओ,
नित ह्रदय करे पुकार,मधुकर आ जाओ एक बार…
मेरा सब कुछ मधुकर परिवार,गुरुवर आ जाओ एक बार…l

लाखों को दरश दिखाया है,गुरुवर मुझको क्यों बिसराया है,
ये कैसी आपकी माया है,नित बहती अँसुवन की धार…
मधुकर आ जाओ,गुरु आ जाओ.. गुरु आ जाओ एक बार…l

जब याद तुम्हारी आती है,तन-मन की सुध बिसराती है,
रह-रहकर मुझे तड़पाती है,तन-मन-धन सब दूँ वार…
मधुकर आ जाओ,गुरु आ जाओ..गुरु आ जाओ एक बार…l

पेपराल की धरती करे है पुकार,भाण्डवपुर से बिछड़े मेरे सरकार,
`अर्पण` तड़प रहा है आज,गुरु आ जाओ एक बार..
तुम से बिछड़े जैसे युग बीत गए,मुझसे मधुकर क्यों रूठ गए..
मैं हार गया, तुम जीत गए,अब दर्शन दो साकार…
मधुकर आ जाओ,गुरु आ जाओ..गुरु आ जाओ एक बार…l

संघ कर रहा है पुकार,गुरुवर आ जाओ एक बार,
मेरा सब कुछ मधुकर परिवार,गुरुवर आ जाओ एक बार
मधुकर आ जाओ,गुरु आ जाओ..गुरु आ जाओ एक बार…l

अर्पण जैन ‘अविचल’

गुरुदेव जयन्तसेन सुरिश्वर जी हमें छोड़ कर चले गए,
बीन आपके संघ सुना सुना लग रहा है,
गुरुवर आ जाओ एक बार…
मेरे ह्रदय के उदगार….. गीत लिखने का प्रयास है…. आशा है पसंद आएगा…

परिचय : अर्पण जैन ‘अविचल’ खबर हलचल न्यूज के संपादक है और पत्रकार होने के साथ साथ , शायर और स्तंभकार भी हैं| भारतीय पत्रकारीता पर शोध कर रहे हैं जैन ने ‘आंचलिक पत्रकारों पर एक पुस्तक भी लिखी हैं | अविचल ने अपने कविताओं के माध्यम से समाज में स्त्री की पीड़ा, परिवेश का साहस और व्यवस्थाओं के खिलाफ तंज़ को बखूबी उकेरा हैं और आलेखों में ज़्यादातर पत्रकारिता के आधार आंचलिक पत्रकारिता को ज़्यादा लिखा हैं | मध्यप्रदेश के धार जिले की कुक्षी तहसील में पले-बड़े और इंदौर को अपना कर्म क्षेत्र बनाया | बेचलर आफ इंजीनियरिंग (कंप्यूटर साइंस) से करने के बाद एमबीए और एम जे की डिग्री हासिल की | कई पत्रकार संगठनों के राष्ट्रीय स्तर की ज़िम्मेदारियों से नवाज़े जा चुके अर्पण जैन ‘अविचल’ भारत के २१ राज्यों में अपनी टीम का संचालन कर रहे हैं | भारत का पहला पत्रकारों के लिए बनाया गया सोशल नेटवर्क और पत्रकारिता का विकीपेडीया www.IndianReporters.com” भी जैन द्वारा ही संचालित किया जा रहा है|

 

matruadmin

Next Post

मिलन का मधुमास है...

Fri Apr 21 , 2017
प्रीत के उपवन में, मिलन का मधुमास है। खिल रही कली-कली, सुगंध की सुवास है।। ह्रदय में मचल उठी, सोई-सी प्यास है। नयना मतवारे हुए, प्रेम लिए आस है।। मादकता बरस रही, भाव का विलास है। मचल उठी चंचल-सी मोह की मिठास है।। मिलन की रितु छाई, महक लिए मास […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।