
प्रेम कोई फ्रेम नही है
यह सुकून भरा कोना है।
जहां मन होता प्रफुल्लित
प्रेम नाम ऐसा सलोना है ।।
प्रेम कोई कच्चा धागा नही
खुशियों का एक पालना है ।
जीवन आनंद की सच्चाई
का प्रेम ऐसा आईना है ।।
प्रेम कोई मजहबी नही
प्रेम तो हर में मन समाया है ।
प्रेम से सबकुछ पाया हमने
प्रेम बिना नही कोई मायना है ।।
#गोपाल कौशल
परिचय : गोपाल कौशल नागदा जिला धार (मध्यप्रदेश) में रहते हैं और रोज एक नई कविता लिखने की आदत बना रखी है।

