
रक्षाबंधन का एक ही है विकल्प।
बहन की रक्षा का भाई ले संकल्प।।
यह राखी बहन ले भाई से वादा।
हर नारी के प्रति हो नेक इरादा।।
माता-पिता की सेवा मे भाई दे योगदान।
तो बहन करे सास-ससुर का सम्मान।।
यह त्यौहार बहन ले तोहफा विशेष।
भाई से वचन ले मधपान निषेध।।
अपार प्रेम खुशियां लिये है हजार।
राखी का यह पर्व मनाये सपरिवार।।
#संजय अश्क बालाघाटी

