शिक्षा का मूल्य

gulab
आज शिक्षा का मूल्य इतना बढ़ गया है कि सामान्य परिवार के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, डॉक्टर बनना है तो मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए 95 से ज्यादा प्रतिशत के साथ परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है,
  एक गांव में किसान का बेटा पढ़ाई में बहुत तेज था, उसने सायन्स में 95.50 प्रति शत मार्क्स के साथ परीक्षा में सफलता हासिल की थी लेकिन खेती मे इतना आमदानी नहीं मिल रहा था इस लिए अब उसका डॉक्टर बनने का स्वप्न साकार होना असंभव दिख रहा था,
  उसके पिताजी ने अपने बेटे को डॉक्टर के रूप में देखना चाहते थे, उन्होने सोचा कि कही से उधार लेकर अपने बेटे को पढ़ा दू, लेकिन बहुत सारे मित्र और रिसतेदार से बात करने पर भी किसी से मदद नहीं मिली, वो रात दिन अपने बेटे की पढ़ाई की चिंता कर रहे थे, बहुत सोचने के बाद उन्होने निर्णय लिया कि अपनी 25 बीघा जमीन मे से 15 बीघा जमीन बेच दिया जाय और अपने बेटे का स्वप्न पूरा किया जाय, उसने ऎसा ही किया, अपनी जमीन बेचकर अपने पुत्र दीपक को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलवाया, दीपक पांच साल में डॉक्टर बन गया, दीपक का भी एक स्वप्न था कि एक अपनी मेडिकल इंस्टीट्यूट मतलब हॉस्पिटल बनाया जाय, सबसे पहले उसने एक हॉस्पिटल में नौकरी स्वीकार कर लिया, उसने सोचा था वही किया, स्टेशन रोड पर उसने एक प्लॉट खरीद कर उस पर हॉस्पिटल का निर्माण किया, उसने अपने पिता जी को समझाया कि ये जो 10 बीघा जमीन हे उसे बेचकर एक s हॉस्पिटल का निर्माण किया जाय, पिताजी ने दीपक की बात मान लिया और जमीन बेच दिया, कुछ पेसे बैंक से लोन के रूपमे उधार लिया,
दीपक ने सुन्दर हॉस्पिटल के निर्माण में अपना सब कुछ गिरवी रख दिया,लेकिन कूदरत को ये मंजूर नहीं था, दीपक अपनी नई हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह के लिए लोगो को निमंत्रण देने के लिए जा रहा था वहा उसे एक कार ने टक्कर मार दी, वो रोड पर गिर पड़ा उसे शिर में चोट लगी थी, लहू बह रहा था, एक इंसान ने 108 पर फ़ोन कर के अमब्युलांस बुलाकर उसे हॉस्पिटल में पहुंचाया, लेकिन दीपक बच नहीं पाया, अपने पिताजी ने उसका स्वप्न पूरा करने के लिए रुपयों का ढेर लगा दिया, अपने दीपक के वजन जीतने पेसे का खर्च किया, लेकिन दीपक बच नहीं पाया!..

#गुलाबचन्द पटेल

परिचय : गांधी नगर निवासी गुलाबचन्द पटेल की पहचान कवि,लेखक और अनुवादक के साथ ही गुजरात में नशा मुक्ति अभियान के प्रणेता की भी है। हरि कृपा काव्य संग्रह हिन्दी और गुजराती भाषा में प्रकाशित हुआ है तो,’मौत का मुकाबला’ अनुवादित किया है। आपकी कहानियाँ अनुवादित होने के साथ ही प्रकाशन की प्रक्रिया में है। हिन्दी साहित्य सम्मेलन(प्रयाग)की ओर से हिन्दी साहित्य सम्मेलन में मुंबई,नागपुर और शिलांग में आलेख प्रस्तुत किया है। आपने शिक्षा का माध्यम मातृभाषा एवं राष्ट्रीय विकास में हिन्दी साहित्य की भूमिका विषय पर आलेख भी प्रस्तुत किया है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय(दिल्ली)द्वारा आयोजित हिन्दी नव लेखक शिविरों में दार्जिलिंग,पुणे,केरल,हरिद्वार और हैदराबाद में हिस्सा लिया है। हिन्दी के साथ ही आपका गुजराती लेखन भी जारी है। नशा मुक्ति अभियान के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी दवारा भी आपको सम्मानित किया जा चुका है तो,गुजरात की राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल ने ‘धरती रत्न’ सम्मान दिया है। गुजराती में‘चलो व्‍यसन मुक्‍त स्कूल एवं कॉलेज का निर्माण करें’ सहित व्‍यसन मुक्ति के लिए काफी लिखा है।

matruadmin

Next Post

तू ही सच में महान है

Thu Jul 4 , 2019
वीर वो सैनिक तम को हराने, जाते जिनके प्राण हैं; जिस मिट्टी से मिल जाते हैं, वह ही ‘दीप’ महान है। दीपक तुम जलते जाना, जगमग जग करते जाना; जल-जल जितना मरुँ ‘पतंगा’, जगमग उतना जग होगा। दीपक तुम जलते जाना, तुझमें आकर मर जाऊंगा। भानु चमकता जगमग जग में, […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।