मातृभाषा उन्नयन संस्थान राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष व बोली विकास कार्यक्रम अधीक्षक श्री रिखब चन्द राँका ‘कल्पेश’ जयपुर को लेखन व समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान हेतु हरियाणा की साहित्यिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति (रजि 02314) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में विलक्षणा रत्न सम्मान 2018 से सम्मानित किया जाएगा। रिखब जी को संस्था के महासचिव विकास शर्मा जी ने चयन की सूचना ‘प्रेषित की।
भारतवर्ष की ख्यातिनाम 13 विभूतियों को इस सम्मान के लिए विशेषतौर पर चुना गया है जिसमें रिखब चन्द राँका ‘कल्पेश’ जयपुर राजस्थान का नाम शामिल है।
यह सम्मान समारोह रोहतक हरियाणा प्रदेश में 14जुलाई,2019 को होगा जिसमें रिखब चन्द राँका ‘कल्पेश’ को कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रो०रामबिलास शर्मा जी (शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार )के कर कमलों द्वारा विलक्षणा रत्न सम्मान 2018 प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हरियाणा की आन बान शान बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा जी,नरेंद्र मोदी विचार मंच के संस्थापक आदरणीय रवि चाणक्य जी ,आदरणीय भाई यशपाल शर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिभा जी ,बॉलीबुड और हरियाणवी गायक विकास कुमार जिनका गाया गाना आज भी शादियों में बजता है हट जा ताऊ पाछै नै भी शिरकत करेंगे हरियाणा के जाने माने लेखक और गायक रामकेश जीवनपुर मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति आदरणीय नरेश शर्मा जी भी शिरकत करेंगे।
Wed Jun 26 , 2019
नई शिक्षा नीति में बने सब भागीदार नई पीढ़ी का भविष्य न छोड़े मझधार राष्ट्रभाषा हिन्दी का भविष्य संवार लो नई शिक्षा नीति को हिंदी में ढाल लो मूल्यपरक शिक्षा का हो समावेश आध्यात्म ज्ञान का इसमें हो निवेश जो तत्व विरोध कर रहे राष्ट्रभाषा हिंदी का हिंदी प्रेमियों प्रतिवाद […]