पर्यावरण चेतना

dharmendra kumar 1
पृथ्वी को चारो तरफ से घेरे हुए हैं जो सुंदर आवरण।
उसे ही कहते हैं हम पर्यावरण।।
*************************
प्रकृति में सीमित है सब संसाधन।
इसलिए सोच -समझकर करो इसका दोहन।।
*************************
मानव प्रकृति से करके छेड़छाड़।
अपना ही कर रहा है बिगाड़।।
************************
जब से शुरू किये हैं वनो की अंधाधुंध कटाई।
जीवन में समस्याओं को और है बढ़ाई।।
*************************
वनो के कटने से वन्यप्राणी हो रहे हैं बेघरबार।
कैसा है ये लोगों का प्रकृति पर वार।।
*************************
कहीं सूखा,कहीं बाढ़ तो कहीं पर आ रही है सूनामी लहर।
जिससे धरती पर फैल रही है काल रुपी जहर।।
*************************
धरती की तापमान लगातार बढ़ रही है।
जिससे ग्लेशियर की बर्फ पिघल रही है।।
*************************
बर्फ के पिघलने से जलमग्न हो जायेगी धरा।
फिर आगे क्या होगा सोचो जरा।।
*************************
पृथ्वी पर असहनीय हो जायेगा कष्ट।
जिससे समूल प्राणी हो जायेगा नष्ट।।
************************
प्रकृति से छेड़छाड़ का हो रहा है खतरनाक अंजाम।
सभी से है यही सवाल कैसे होगा इसका रोकथाम।।
*************************
 #धर्मेंद्र कुमार
मुनगी (छत्तीसगढ़) 

matruadmin

Next Post

राहुल ! कांग्रेस को यूं मंझधार में मत छोड़ो

Fri Jun 21 , 2019
लोकसभा में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने का ऐलान करते हुए साफ़ कह दिया कि पार्टी अपना नया अध्यक्ष चुन ले. कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के लाख मनाने पर भी वे अपना इस्तीफ़ा वापस लेने को तैयार नहीं हैं. राहुल गांधी के […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।