नागदा (धार)|
शासकीय नवीन प्रावि नयापुरा माकनी के शिक्षक गोपाल कौशल को शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहें नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सत्यमेव जयते यूएसए अमेरिका के फाउंडर ओम वर्मा द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया ।
श्री कौशल मध्यप्रदेश प्रान्त से एकमात्र ऐसे शिक्षक हैं जिन्हें सात समंदर पार यूएसए की संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है । नवाचार का लाभ सभी को मिले इसलिए श्री कौशल सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप एवं यूट्यूब पर अपनी व स्कूल की सभी गतिविधियों को शेयर करते हैं । फेसबुक से ही ऑनलाइन श्री कौशल के कार्यों को देखकर ही अमेरिका की संस्था सत्यमेव जयते यूएसए ने अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया ।
कौशल की लिखें बालगीत, कविताएं भी देश के विद्यालयों में पढाई जा रही हैं एवं कई राज्य ,राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके है । शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य एवं काव्य रचनाओं के लिए कौशल का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नामित हो चुका है । इनकी कई पुस्तके प्रकाशित हो चुकी ,विद्यालय की बाल पत्रिका बाल अभिव्यक्ति भी राष्ट्र पटल पर ख्यात हो चुकी है ।
वही शिक्षक कौशल ने अवार्ड प्राप्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार सदा रहेगा इसके लिए सत्यमेव जयते की पूरी टीम औऱ नवोदय क्रांति परिवार का तहेदिल आभारी हूँ ।
इस सम्मान के लिए नवोदय क्रांति के संस्थापक संदीप ढिल्लों ने कहा कि शिक्षक कौशल के नवाचार बाल उपयोगी है ,जिन्हें बच्चे आसानी सीख रहें हैं ,यह सम्मान इनकी मेहनत का प्रतिफल हैं ।
सत्य मेव जयते यूएसए भारत के प्रतिनिधि विजय गर्ग ने कहा कि शिक्षक कौशल के नवाचार सात समंदर पार भी शुमार हैं । इनके नवाचार देश ही नही विदेशों में भी लोकप्रिय है । इनके नवाचार सराहनीय है जिसका परिणाम यह गौरवशाली सम्मान हैं ।