रिखब चन्द राँका ‘कल्पेश’ यूथ वर्ल्ड इण्डियन आइकॉन अवार्ड 2019 से सम्मानित

IMG-20190504-WA0099
जयपुर |
यूथ वर्ल्ड इण्डियन सोशल फाउंडेशन के बैनर तले प्रदेश की राजधानी जयपुर में चेंबर ऑफ कॉमर्स (भैरों सिंह शेखावत सभागार) में 4 मई, 2019 को यूथ वर्ल्ड सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन एवं यूथ वलर्ड इण्डियन आइकॉन अवार्ड 2019 का आयोजन किया गया  जिसमें सम्पूर्ण भारतवर्ष की एक सौ एक विशिष्ट प्रतिभाओं को भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।जिसमें मातृभाषा उन्नयन संस्थान राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जयपुर के साहित्यकार रिखब चन्द राँका ‘कल्पेश’ को कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि  श्री अभय कुमार मीना (IPS ACP- CID) के कर कमलों द्वारा यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवार्ड 2019 से नवाजा गया।यूथ वलर्ड सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन व यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवार्ड 2019 के इस भव्य सम्मान समारोह की ब्रांड एंबेसेडर मिसेज डॉ. ब्यूटी क्वीन  वहीं आयोजन की संरक्षक  श्रीमती राजकँवर  बाईसा साथ ही समाज सेवी श्री देव शर्मा स्वागताध्यक्ष के रूप में उपस्थित थे।
मुख्यातिथि अतिथि
राष्ट्रपति अवार्डी श्री राजेन्द्र कपूर सर दिल्ली चीफ वार्डन सिविल डिफेंस दिल्ली
अतिविशिष्ट अतिथि
वरिष्ठ साहित्यकार
डॉ. मीनाक्षी ‘कहकशा’ गाजियाबाद
अति विशिष्ट अतिथि
फिल्म निर्माता/समाज सेवी
श्री अशोक सिंह शक्तावत देवली
समारोह अध्यक्ष
एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल
सहित कॉर्डिनेटर दिल्ली से मधु माया सिंह, सह  कॉर्डिनेटर सुलताना प्रवीण ,ऋषिकेश कुमार जी गजेंद्र सिंह जी समाजसेवी देव शर्मा जी, एडवोकेट सुमन कंवर  शेखावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यूथ वलर्ड न्यूज सोशल समूह के चेयरमैन श्री भैरू सिंह राजपुरोहित जी व गोपाल जोशी जी ने मंच  समारोह किया।

matruadmin

Next Post

 कायर नहीं हूँ माँ मैं बदला लेने आऊंगा

Sat May 4 , 2019
श्रद्धाजंलि गढ़चिरौली में शहीद हुए सभी पोलिस के जवानों को नक्सलियों के हमलें में जो शहीद हुये ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ती प्रदान करें प्रस्तुत है मेरी यह कविता की  कायर नहीं हूँ माँ मैं बदला लेने आऊँगा अमर जवान हूँ मरता नहीं ये बतलाऊँगा घात लगा मारा कायर ने […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।