बचपन

rajni namdev
आसमान में लाली छाई
प्रभा खिली यौवन में
सूरज को दीपक दिखा सके जो
हौसला हो बचपन में
लिए लालटेन कदम बढ़ाती
वो सूरज की ओर
मन ही मन वो सोच रही है
कितनी प्यारी भोर
शायद मेरी लालटेन से
फैला है उजियारा
भर थैले में बंद कर दिया
जग का कुल अंधियारा
शैशव मन ही कर सकता है
देख कल्पना ऐसी
एक नया सूरज हाथों में
तम की ऐसी तैसी
  #रजनी रामदेव
परिचय
नाम–रजनी रामदेव
पिता का नाम– कुलभूषण ऋषि
माता का नाम–निर्मल कांता ऋषि
पति का नाम–एस एन रामदेव
शिक्षा–स्नातक(B.Sc. Maths)
निवास स्थान न्यू दिल्ली
साहित्यिक उपलब्धियाँ– फबी के अनेक साहित्यिक ग्रुप्स में सम्मान, कुछ साँझा संकलन तथा समाचार पत्रों में निरंतर प्रकाशन

matruadmin

Next Post

सच्ची तस्वीर दिखाता कौन है?

Thu Jul 12 , 2018
भारत  की  सच्ची  तस्वीर  दिखाता कौन है सड़को  में  सो  रहे  हैं  लोग बताता कौन है क्या  ऐसे  ही  बदल  रहा  है मेरा हिंदुस्तान गरीबों को मरहम अब लगाने आता कौन है धर्म -जाति के नाम पर इन्हें कौन  बांट रहा सोई  उम्मीदों  की  किरण  जगाता  कौन है लुटेरे वतन  […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।