जय दशा माता

FB_IMG_1553867716865
जयति जय  दशा माता
करती पूरण सब आशा ।
दरिद्रता,  दु:ख दूर करि
फैलाती जग में प्रकाशा ।।
जयति जय दशा माता
हर्षित जन, सुख दाता ।
धन – धान्य-ऐश्वर्य देती
ऐसी माँ भाग्य विधाता ।।
जयति जय दशा माता
हल्दी से  लगाते  छापा ।
द्वार-द्वार बने स्वास्तिक
सुख-समृद्धि आएं आपा ।।
जयति जय दशा माता
पूजे पीपल, बांधे धागा ।
जल स्थान दीप जलाएं
झाडू है रुप लक्ष्मी माता ।।
जयति  जय  दशा माता
जगत जननी  महामाया
कोढन को  देती  काया
निर्धन को देती है माया ।।
जयति जय  दशा  माता
छल-कपट,शत्रु  विनाशा ।
गोपाल कैसे करें बखान
माँ महिमा जगविख्याता ।।

#गोपाल कौशल

परिचय : गोपाल कौशल नागदा जिला धार (मध्यप्रदेश) में रहते हैं और रोज एक नई कविता लिखने की आदत बना रखी है।

matruadmin

Next Post

नेता जी कहिन!

Sat Mar 30 , 2019
उस समय कहा था नेता जी ने अंग्रेजों से भारत को वापस लेंगे तुम हमें खून दो ! हम तुम्हें आजादी देंगे जय हिन्द बोलो !जय हिन्द अबके लोग कह रहे… तुम लोगों ने चुना है हमें हम तुम्हारे विचारों से ही चलेंगे लेकिन जीतने के बाद तुम हमें आजादी […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।