बेटा पढ़ाओ -संस्कार सिखाओं जैसी मुहिम को पूरे भारत देश में चलाना चाहिए – कवि कृष्ण कुमार सैनी* 

krishn
*सरकार से भी हम यही अनुरोध करते हैं कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” के साथ ही “बेटा पढ़ाओ, संस्कार सिखाओं” का नारा भी घोषित करने की कृपा करें*
दौसा(राजस्थान)।
 लक्ष्मणगढ़ के युवा कवि लेखक हरीश शर्मा द्वारा आयोजित *बेटा पढ़ाओ – संस्कार सिखाओं अभियान* पर दौसा राजस्थान के निवासी युवा कवि कृष्ण कुमार सैनी ने अपने विचारों के माध्यम से कहा कि आजकल देखने में आ रहा है कि चाहे सरकार हो , सरकार के कर्मचारी, आम नागरिक हो या कोई अधिकारी, हर कोई बेटी बचाओ का संदेश देश व समाज को दे रहा है।  कोई भी व्यक्ति यह संदेश नहीं दे रहा है कि आप बेटो को भी पढ़ाओ और उन्हें संस्कारवान बनाओ। क्योंकि अगर बेटे संस्कारित नहीं होंगे तो बेटियां कहां से बचेगी कोई इस बात की ओर ध्यान भी नही दे रहे। हम महिलाओं को इतना कमजोर समझते हैं कि हर बात के लिए हम महिलाओं को जिम्मेदार ठहराते हैं ,उन्हें प्रताड़ित करते हैं लेकिन कहीं ना कहीं हमें इस विषय पर जरूर ध्यान देना चाहिए कि अगर बेटे स्वयं शिक्षित व संस्कारित होंगे तो हमारी प्रत्येक पीढ़ी शिक्षित व संस्कारित होगी।  क्योंकि परिवार का मुखिया एक व्यक्ति होता है, वह व्यक्ति अगर शिक्षित व संस्कारित होगा तो अपनी बेटी और बेटे दोनों को संस्कारवान बनाएगा। आज से हमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ-साथ “बेटा पढ़ाओ- संस्कार सिखाओं” अभियान का नारा भी देना चाहिए क्योंकि महिलाओं के ऊपर भद्दी टिप्पणियां करने वाला एक बेटा होता है ,लड़का होता है। वह चाहे हमारा हो या किसी और का। अगर उसे अच्छे संस्कार मिले होते तो प्रत्येक नारी को अपनी बहन समझता, किसी भी बहन बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ नहीं करता। हमारी व्यवस्था में कमी है इस विषय पर बहुत अधिक बल देने की आवश्यकता है कि हमें अपनी बेटी के साथ साथ अपने बेटे को भी अच्छे संस्कार देने की आवश्यकता है,क्योंकि हर जगह गलती बेटियों की नहीं होती बेटियां कोमल फूल की सी होती है। उनकी सुरक्षा के लिए हमें हमारे बेटों को चारो तरफ कांटो की भाती खड़े करने पड़ेंगे, पर उसके लिए सबस पहले हमें अपने बेटों को संस्कारित करना पड़ेगा।
अतः मैं तमाम संगठनों ,तमाम राज नेताओं एवं आम जनता से यही अपील करता हूं कि आप जिस मंच पर भी जाए और जिस पर मंच पर आपको बोलने का अधिकार मिले सर्वप्रथम आप के मुख से यही नारा निकलना चाहिए कि “बेटा पढ़ाओ -संस्कार सिखाओं”। आज कहीं ना कहीं समाज में माताओं व बहन बेटियों को वह इज्जत नहीं मिल पा रही जो वास्तव में उन्हें मिलनी चाहिए। उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बलात्कार हो रहा है,उनकी हत्याएं हो रही है , बाल विवाह हो रहा है, उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसी महिलाओं के साथ बहुत सी समस्याएं हैं , इनमें सती प्रथा, विधवा विवाह, पर्दा प्रथा, भी प्रमुख है। अगर हम अपने बेटों को शिक्षित करेंगे तो वे पढ़ लिखकर उन कुरुतियों का बदला लेने में समर्थ होंगे।  इसलिए इस मुहिम को बहुत ही अच्छे तरीके से राज्य के हर जिले व पूरे भारत देश मे चलाना चाहिए।  सरकार से भी हम यही अनुरोध करते हैं कि “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के साथ ही “बेटा पढ़ाओ, संस्कार सिखाओं” का नारा भी घोषित करने की कृपा करें। और कवि हरीश शर्मा के अभियान को सफल बनाने में सभी अपना अमूल्य योगदान दे।

matruadmin

Next Post

खतरे का घर

Mon Mar 18 , 2019
खतरे के निशान से ऊपर तुम आ चुकी वह नदी हो कठिन है बचना मेरा शायद बह जाऊंगा तेरे साथ उस किनारे ही मेरी जमीन थी छोटा था सपनों का घर तिनका तिनका जतन कर लिखा था लहू से उस पर सिर्फ तुम्हारा ही नाम पता था मुझे किनारा नदी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।