ब्रज की होली

sandhya

होरी आयी ,होरी आयी
बूढे ,बच्चे सब पर मस्ती छायी।
रंगों की हो रही बौछार।
आया आज खुशियों का त्यौहार।
गुजिया,मठरी बहुत बनाये।
ठाकुर जी को भोग लगाये।।
आज घर पर बनेगी ठंडाई।
जम के चले आज पुरवाई।
उस पर चढ़ा भांग का रंग।
मस्ती करेंगे सब के संग।
ब्रज की होरी वर्णन करी ना जाये।
या ब्रज में सर्व सुख मिल जाये।
धूम मचाये नर और नारी,
होरी खेले बहुत विस्तारी।
एक महीना का ये त्यौहार,
लड्डू और लठमार का प्रचार।
अमीर गुलाल उड़े बहुरंगा ।
ब्रज में हुल्लड़ खूब अतरंगा।।
निकली मुर्खन की बारात,
जामे काऊ के सर पर काउ की लात।
कोउ छेड़े अपने अलाप,कोउ ठाडो मुस्कात।
काऊ की दांडी लम्बी मूँछ।
काउ के लग रही पूँछ।।
काउ के गाल लाल गुलाबी।
काउ ने पहनी है साड़ी।
काउ ने गौरी के मल दिये गाल।
काउ ने चली टेडी मेढी चाल।।
होरी को हुल्लड़ मच रो आज।
ब्रज सुंदर सज रो आज।।
फिर सुनेगे कवि सम्मेलन।
सुंदर सुंदर सब को वर्णन।
ऐसे ब्रज में आनंद आये।
या ब्रज में तीन लोक समाये।।
राजाधिराज यहाँ के राजा।
बिहारी जी पर बजे बैंड बाजा।
होरी की मस्ती में संध्या मगन हो जाये।
आँंख मूंद ब्रज की होरी में खो जाये।।

#संध्या चतुर्वेदी
अहमदाबाद, गुजरात

matruadmin

Next Post

मेरा वजूद

Sun Mar 17 , 2019
       “आज गुप्ताजी के यहाँ उनके बेटे के जन्मदिन की पार्टी है। रागिनी ने जाने के लिये हाँ तो कह दिया किन्तु उसके मन में एक अनजाना सा भय समाया हुआ था।गुप्ताजी उसके पति राहुल के दोस्त भी और साहब भी।गुप्ता जी के रहन-सहन का स्तर उसके सामने […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।