बचपन

drushti
जिंदगी की दौड़ भाग में
खो सा गया मेरा बचपन
बेफिक्र मौज मस्ती वाला
मेरा राज दुलारा बचपन
माँ के आँचल में छुपजाना
नजर उतारने वाला बचपन
भले ही माँ भूखी हो मगर
मुझे तृप्ति कराने वाला बचपन
आज क्यों खो सा गया ? या
मै बचपन को पीछे छोड़ आया
याद आते बचपन के दोस्त
उनके संग खेलना बतियाना
न जाने मेरे दोस्त कहा होंगे?
बस एलबम के पन्ने उलट कर
बचपन की यादों को ताजा कर लेता
दूर जाने से उन्हें याद कर लेता
और उन्हें आने लगती हिचकियाँ
कौन याद कर रहा होगा? सोचकर
उम्र उनकी और मेरी उम्र ढल जाती
सोचता जाऊ उनसे मिलू
बीते बचपन को फिर से पाऊं
किसी से पूछा तो उनका एक ही जवाब
‘उनको गुजरे तो कई साल हो गए’
आँखों में रुलाने वाला बचपन आगया
व्यस्तम जिंदगी के दो पल तो निकालना
अपने बचपन के यादों के मनन लिए
जिंदगी की रप्तार बड़ी तेज होती
बचपन का सुकून छीन ले जाती हमसे
और हमें ढूंढने पर भी नहीं मिलता
हमारा प्यारा सा बचपन और हमारे साथी

#संजय वर्मा ‘दृष्टि’

परिचय : संजय वर्मा ‘दॄष्टि’ धार जिले के मनावर(म.प्र.) में रहते हैं और जल संसाधन विभाग में कार्यरत हैं।आपका जन्म उज्जैन में 1962 में हुआ है। आपने आईटीआई की शिक्षा उज्जैन से ली है। आपके प्रकाशन विवरण की बात करें तो प्रकाशन देश-विदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर रचनाओं का प्रकाशन होता है। इनकी प्रकाशित काव्य कृति में ‘दरवाजे पर दस्तक’ के साथ ही ‘खट्टे-मीठे रिश्ते’ उपन्यास है। कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व के 65 रचनाकारों में लेखनीयता में सहभागिता की है। आपको भारत की ओर से सम्मान-2015 मिला है तो अनेक साहित्यिक संस्थाओं से भी सम्मानित हो चुके हैं। शब्द प्रवाह (उज्जैन), यशधारा (धार), लघुकथा संस्था (जबलपुर) में उप संपादक के रुप में संस्थाओं से सम्बद्धता भी है।आकाशवाणी इंदौर पर काव्य पाठ के साथ ही मनावर में भी काव्य पाठ करते रहे हैं।

matruadmin

Next Post

जुड़ो

Fri Feb 22 , 2019
किस तरफ हो मुड़ो। जिन्दगी    से   जुड़ो। जो     निभाये  —  निभे उस अभिलाषा से जुड़ो। जो खुशी से  जुड़े तुम उसी से जुड़ो। यह  जरूरी   नहीं तुम मुझी से जुड़ो। कुछ  लचीले  बनो, तब किसी से जुड़ो। गर  ख़ुदा चाहिए  बेखुदी से  जुड़ो। जोड़ जाहिर न हो, गर […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।