वैलेंटाइन डे

niraj tyagi

प्यार और खुशियों से भरा दिन जिस में प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को प्रपोज करते हैं और जीवन भर साथ निभाने के वादे करते है।साल का एक ऐसा दिन जिसे जोड़े कुछ खास तरीके से मनाना चाहते है।

आज के दिन के लिए रमेश और रजनी ने कुछ खास सोच कर रखा हुआ था।दोनों ने बहुत पहले ही ये तैयारी की थी कि इस दिन वो दोनों घर से दूर घूमने चले जाएंगे और दिन का आनंद उठाएंगे।

आखिर 14 फरवरी का वह दिन आ ही गया।दोनों सुबह जल्द ही अपने घर से दूर चल पड़े जैसा कि उन्होंने प्रोग्राम बनाया था सबसे पहले वह एक मूवी देखेंगे और उसके बाद किसी पार्क में बैठकर थोड़ा सा समय व्यतीत करेंगे।

दोनों ने अपने प्रोग्राम के हिसाब से साथ साथ मूवी देखी और फिर एक पार्क में बैठकर वार्तालाप कर रहे थे,दोनों बहुत ही खुश नजर आ रहे थे।

दोनों को देख कर ऐसा लग रहा था शायद दोनों अपने वैवाहिक जीवन से बहुत खुश है।लाल रंग की साड़ी पहने हुए रजनी बहुत ही सुंदर लग रही थी और रमेश भी काफी आकर्षित करने वाली पोशाक पहने हुए था।

दोनों को देखकर महसूस हो रहा था कि दोनों शादी के इतने सालों बाद भी काफी खुश हैं।पार्क के बाहर एक दुकान वाले के पास जाकर रजनी ने रमेश से कुछ खिलाने के लिए कहा।

अभी दोनों ने बाहर जाकर कुछ खाना ही शुरू किया था कि अचानक रजनी कुछ घबराई हुई सी दिखाई दी और उसने रमेश का साथ अचानक छोड़ दिया।

रमेश कुछ समझ ही नहीं पाया लेकिन उसने रजनी की तरफ देखते हुए वह खुद ही पीछे हट गया।रजनी एक व्यक्ति के पास जाकर खड़ी हो गई बोली,अरे प्रमोद आप भी यहां पर है।

उस व्यक्ति से रजनी ने जिस तरीके से जाकर वार्तालाप किया ऐसा लगा वह उसका परिचित हो।प्रमोद भी कुछ अचंभित सा हुआ रजनी को देख कर बोला,अरे तुम यहां कैसे आयी हो,क्या घर पर बच्चों को अकेला छोड़ दिया है।

रजनी कुछ सकपकाई और अपने आप को संभालते हुए बोली जी यहां पर किसी सहेली के साथ आई थी और उसके जाने के बाद यहां पर दुकान पर कुछ खाने का मन किया तो उसके लिए खड़ी हो गई थी। बस अब वापस घर ही जा रही हूँ।

प्रमोद बोला ठीक है घर चलो मैं भी घर ही चल रहा हूँ और रजनी अपने पति प्रमोद के साथ उसके स्कूटर पर बैठकर घर की और चल पड़ी और जाते हुए उसने बड़े ही डर के साथ रमेश की तरफ देखा।

विवाह के बाद कहीं और प्यार तलाश करते शादीशुदा लोग आजकल आम हो गए है।ये रिश्ते कभी ना कभी परिवारों को बर्बादी ले ही जाते है।

रजनी और रमेश जैसे लोग प्यार के फेर में कुछ ऐसे घिरे रहते है आजकल कि कब वो अपना और अपने साथ जुड़े लोगो का जीवन खराब कर देते है उन्हें पता भी नही चलता।

#नीरज त्यागी
ग़ाज़ियाबाद ( उत्तर प्रदेश )

matruadmin

Next Post

दयानन्द

Sun Feb 17 , 2019
ऋषि दयानन्द ने दिया दुनिया को सदसन्देश आडम्बरो से बाहर निकलो संवारो अपना देश छुआछूत से मुक्ति दो अंधविश्वास को छुट्टी दो सुधारा सारा परिवेश मूल शंकर से दयानन्द हो गए परमात्म स्वरूप ज्ञान पा गए किये शास्त्रार्थ अनेक सत्यार्थ प्रकाश की रचना की आर्य समाज की स्थापना की दिया […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।