आरक्षण : कोई नया नहीं है

rambahadur

सदियों से रहा है आरक्षण

कौन कहता है कि आज नया है आरक्षण
यह परिपाटी नयी नहीं पुरानी परम्परा है
आकाश,पाताल या सड़क सबमें है आरक्षण
सूरज को जल कोई पश्चिम तो कोई पूर्व में दे
कोई राम को माने तो कोई कृष्ण को जाने
कोई महाराष्ट्र को तो काश्मीर को अपना माने
हिंदुस्तान से पाकिस्तान फिर बांग्लादेश बनाया
कोई साहित्य सवर्ण का कोई लिखे अवर्ण का
कभी बात हो दलित साहित्य कभी पिछड़े की
चाहे नामवर जी लिखें चाहे आशीष नंदी
ये है भारत यहां नहीं है कोई बंदिश
जहां होते बालि तो वहीं रहते सुग्रीव भी
एकतरफ चंद्रयान तो वहीं कालाहांडी भी
कहीं अतिवृष्टि तो वहीं कहीं अनावृष्टि भी
मत डरो आरक्षण से प्रमाणस्वरूप एकलव्य भी
पहले भी रहा है और आज भी है आरक्षण जी
आरक्षण से ही है रक्षण फिर इसमें तकरार क्यूं
भारत है महान तो अकेला आखिर परेशान क्यूं
#राम बहादुर राय “अकेला”
एम.ए.(हिन्दी, इतिहास ,मानवाधिकार एवं कर्तव्य, पत्रकारिता एवं जनसंचार),बी .एड.
मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं स्वतंत्र पत्रकार,
बलिया (उत्तर प्रदेश)

matruadmin

Next Post

गौरी के गौरव

Sun Jan 20 , 2019
हर-हर महादेव शिव शंकर हे!बैरागी हे!चन्द्रशेखर नाग वासुकी कण्ठ सुशोभित मस्तक पर द्विज चन्द्र है सुंदर गौरी के गौरव हे! अविनाशी मृत्यंजय हे!गिरि के वासी कांप उठे सब तीन लोक तब डम-डम डमरू नाद करे जब शीश जटा सोहे किलोल भरी अभिषेक करे  पावन जल से भस्मों का श्रृंगार किये […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।