मेरा समर्पित प्रेम

rahul prajapat
तुम सब जानती हो,में कैसा हूँ, कँहा हूँ,
अधरों में छुपी बातों को भी तुम जानती हो कि मैं कैसा हूँ, कँहा हूँ।।
मेरे बिना कहे समझ भी लेती हो,पढ़ लेती हो,
यही तो है तेरा प्यार मेरे लिए कि बिना कहे सब कुछ समझ लेती हो,
जो जोड़े रखता हैं तुम्हे मुझसे और मुझे तुमसे।।
जैसे चाँद हैं बेरौनक बिन चाँदनी के,
बस उसी तरह जुड़ी हो तुम भी मुझसे,और मैं तुमसे।।
ये “देव” भी तो बेरौनक से हो जाता है अपने सुर,लय, राग के बिना।
यही तो प्रेम है ना,यही तो समर्पण है मेरा
तुम्हारे लिए……
#प्रजापति राहुल”देव”

परिचय : 
पूरा नाम: प्रजापति राहुल “देव”
जन्मस्थान- मुजफ्फरनगर (उ.प्र)
पिता- श्री रणधीर सिंह
माता- श्रीमती दयावती
शिक्षा- एम बी ए (मार्केटिंग)
कार्य क्षेत्र- दैनिक जागरण 
रुचि-
गायन,लेखन,अध्यात्म ज्ञान
स्थायी पता-हरिद्वार, उत्तराखंड
उप्लब्धियाँ: 
1.अध्यात्म ज्ञान एवं उनसे जुड़े सामाजिक कार्यों में परस्पर योगदान
2. समाज सेवा 
3.लेखन कार्य
4. मंच संचालन
5. पत्रिकाओं में प्रकाशित लेख
6.पत्रिका “देवालय’ का संपूर्ण कार्य 
7. विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रशशस्ति पत्र 
8.काव्य संग्रह “काव्य गंगा”
9. अग्रिम संग्रह- “मेरे सुर,लय, गीत”
कार्यक्षेत्र:
दैनिक जागरण प्रिंट मीडिया 

 

matruadmin

Next Post

आपकी नज़र

Wed Jun 6 , 2018
तुम जाते जाते चाहत की गर सभी निशानी ले जाते मन से स्मृतियाँ मिटा सभी आँखों का पानी ले जाते १ मन मुँडेरों पर क्यूँ अब तक यादों के दीप जलाये हो अपने लम्हों की अपने संग हर एक कहानी ले जाते । २ कब माँगे महल दुमहले थे कब […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।