सज्जन को सजा से सिखों को मिला न्याय, अब नर-संहार के सूत्रधार भी नहीं बचेंगे : विहिप

vinod bansal

नई दिल्ली |

सिखों के नरसंहार के दोषी बड़े कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा दी गई सजा का विश्व हिन्दू परिषद् ने स्वागत किया है. विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महा-सचिव डॉ सुरेन्द्र जैन ने आज एक प्रेस वक्तव्य में कहा है कि स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े नरसंहार के दोषी खुलेआम घूम रहे हों और पीड़ितों के स्वजन खून के आंसू बहाते हुए न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हों, भारत के इतिहास में ऎसा कभी नहीं हुआ. हालांकि मूल दोषी अभी भी बाकी है, लेकिन, सज्जन कुमार को उम्र कैद की सजा मिलने पर गत 34 वर्षों से सिख समाज के रिसते हुए घावों पर कुछ मरहम तो लगी ही होगी, ऐसा हमारा विश्वास है.

       उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, न्याय का बाकी हिस्सा तो अभी शेष है. हमें पूर्ण विश्वास है कि इस नरसंहार के सभी दोषी पकड़े जाएंगे और उन्हें कठोरतम सजा दी जाएगी जिससे कोई और अपनी सत्ता का दुरुपयोग करके मासूम जनता का नरसंहार न कर सके. पिछले 34 सालों से सिख समाज न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा था और सत्ताधीश पीड़ितों को न्याय दिलाने की बजाय आरोपियों को ही बचाने में व्यस्त रहे.

       डॉ जैन ने कहा कि इस निर्णय से देश की न्याय व्यवस्था व सरकारों पर, सिख समाज का विश्वास बहाल हुआ होगा और उन्हें यकीन हुआ होगा कि अब बाकी दोषियों के भी दिन थोड़े ही रह गए हैं. उन्हें भी बहुत जल्द ही कटघरे में खड़ा करके दंड दिया जायेगा. यह सब जानते हैं कि उस समय के सत्ता के शिखर पर बैठे कांग्रेसी नेता इस बर्बर नरसंहार के सूत्रधार थे और इसीलिए वे हत्यारों को बचाने का षडयंत्र कर रहे थे. हमें उम्मीद है अब वे सूत्रधार और बचाने वाले भी जल्द ही कानून के दायरे में आएंगे और उन्हें ऐसी सजा मिलेगी जो निरपराध सिख समाज के जख्मों को भर सके.

#विनोद बंसल

matruadmin

Next Post

प्रभु स्मरण

Mon Dec 17 , 2018
तमस से मुक्ति का करो ठोस उपाय विकार जो भी मन मे सहज खत्म हो जाएं नकारात्मकता का त्याग है एक सरल उपाय मन मे बसे शांति मुख पर कांति छा जाएं साथ मे रहे प्रभु स्मरण रूहानियत मिल जायेगी जीवन श्रेष्ठ बन जायेगा समस्या कभी न आएगी। #गोपाल नारसन […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।