
रंग बिरंगी तितली रानी।
सबको लगती बड़ी सयानी
जगह जगह का पीती पानी।
तितली रानी , तितली रानी
अमन चैन से रहती रानी।
हरकत करती वो मस्तानी
फूल फूल पर जाती रानी।
तितली रानी , तितली रानी
हार कभी ना तुमने मानी।
फूल देख इठलाती तितली
बाग बगीचे उड़ती रानी।
तितली रानी, तितली रानी
फूलों की बताओ कहानी।
तितली रानी एक कहानी
हम सब को सुनाओ जबानी।
परिचय:-अशोक कुमार ढोरियामुबारिकपुर(हरियाणा)

