बत्ती गुल मीटर चालू

edris
आमजन के विषय का पोस्टमार्टम हो गया
निर्देशक:- नारायण सिह
अदाकार:- शाहिद, शृद्धा कपूर, दिव्यांशु शर्मा, यामी गौतम,
संगीत :- अनु मलिक, रोचक कोहली,
सामाजिक विषय पर नारायण पहले टॉयलेट एक प्रेम कथा बना चुके है, लेकिन ईमानदार विषय के लिये केवल जज़्बा काम नही करता इसके लिए कहानी, पटकथा, संगीत कलाकारों की ईमानदारी भी लाजमी होती है
लेकिन इस बार नारायण गच्चा खा गए
विषय भारतीयों के बेहद करीब है
बिजली बिलों में भारी छूट देकर मध्य प्रदेश सरकार ने अगले चुनाव की भरपाई कर ली है, ओर पिछले सालों में कांग्रेस की डूबने की वजह भी यही रही थी
तो यह विषय संजीदा होने के साथ आमजन के करीब ही है
Screenshot_2018-09-21-16-32-01-196_com.google.android.googlequicksearchbox
कहानी
उत्तराखण्ड के टिहरी गाव में तीन दोस्त होते हैं
सुशील कुमार(शाहिद), ललिता(शृद्धा) सुंदर मोहन(दिव्यांशु), तीनो जिगरी दोस्त है, सुशील ने वकालत पास की है, ललित डिज़ाइनर है, सुंदर ने प्रिंटिंग प्रेस का काम शुरू किया है
उत्तराखंड में बिजली की बड़ी समस्या हैं, ज्यादा वक्त बिजली गुल ही रहती है, इसे लेकर अच्छा हास्य गढ़ने की कोशिश की गई हैं लेकिन फ़िल्म से जुड़ पाना मुश्किल होता है,
सुंदर की प्रिंटिंग प्रेस का बिल हमेशा ज्यादा आता है और बिल 54 लाख का अ जाता है, शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई हल नही निकलता कोई सुनवाई नही होती तो सुंदर आत्महत्या कर लेता है जिससे सुशील ओर ललिता सदमे में आ जाते है,
ललिता सुशील को प्रेरित करती है सुंदर का केस लड़ने के लिए
केस का फैसला क्या होता है इसके लिए फ़िल्म देखनी पड़ेगी
लफ़िल्म क्यो देखी जाए
कलाकारों में तीनों ने बढ़िया अभिनय किया है, शाहिद, शृद्धा, दिव्यांशु, यामी गोतम,
लोकेशन ओर छायांकन अंशुमन महाले की अच्छा है
कमजोर कड़ी
फ़िल्म की समयसीमा 161 मिनट जो कि उबाऊ है
फ़िल्म को लगभग 50 मिंट छोटा किया जा सकता था
पटकथा विपुल रावल, समर्थ सिह, गरिमा का कमजोर हैजिस कारण फ़िल्म पकड़ नही बना पाती, निर्देशन भी कमजोर ही लगा है,
इन्ही कारणों से फ़िल्म ओसत पर आकर टिक गई
नही तो बेहतर हो सकती थी
बजट
लगभग 40 करोड़ का बजट है फ़िल्म का
2200 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई
तो 5 से 7 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है
लेकिन फ़िल्म के सामने
नवाज की मंटो, इश्केरिया, जेक &जिल सहित कूल 8 फिल्मे रिलीज हुई तो ओपनिंग पर असर पड़ सकता है
फ़िल्म 2.5 स्टार्स

#इदरीस खत्री

परिचय : इदरीस खत्री इंदौर के अभिनय जगत में 1993 से सतत रंगकर्म में सक्रिय हैं इसलिए किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं| इनका परिचय यही है कि,इन्होंने लगभग 130 नाटक और 1000 से ज्यादा शो में काम किया है। 11 बार राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व नाट्य निर्देशक के रूप में लगभग 35 कार्यशालाएं,10 लघु फिल्म और 3 हिन्दी फीचर फिल्म भी इनके खाते में है। आपने एलएलएम सहित एमबीए भी किया है। इंदौर में ही रहकर अभिनय प्रशिक्षण देते हैं। 10 साल से नेपथ्य नाट्य समूह में मुम्बई,गोवा और इंदौर में अभिनय अकादमी में लगातार अभिनय प्रशिक्षण दे रहे श्री खत्री धारावाहिकों और फिल्म लेखन में सतत कार्यरत हैं।

matruadmin

Next Post

आज फ़िर मुस्कुराने का जी चाहता है..

Fri Sep 21 , 2018
नगमा- ए ज़िन्दगी गुम चुके थे जिन्हे लब, आज फ़िर गुनगुनाने का जी चाहता है.. खोल  दूं आसमां  से  झरोखा  जुड़ा, और, पसर पर परिंदे का जी चाहता है.. ज़ुल्फ मेरी   उड़ा  ना ऐ पागल हवा, संग तेरे बहक जाने का जी चाहता है.. जानती   हूं   मनाने न  आएगा   वो, […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।