स्वयंभू

anupa harbola

जैसे ही गीता ने मोबाइल ऑन किया, धड़ धड़ करते व्हाट्स एप मेसेज का ढेर लग गया…

गर्ल्स ग्रुप १०५,खानदान ५३,देवरानी जेठानी ३…………

“क्या है आज, जो गर्ल्स ग्रुप (उसके पति के बॉस की वाइफ एडमिन थी उस ग्रुप की, सब उन्हें भाभीजी बोलते हैं) में  इतने मेसेज ,यही सोच कर उसने मेसेज पढ़ने शुरू किए।

भाभीजी ने एक मेसेज फॉरवर्ड किया था,उस पर वाहवाही करते हुए लोग, उनके विचारों को उच्चकोटी का दिखा रहे थे। उसने बिना कुछ लिखे मोबाइल ऑफ किया, तभी इंटरकॉम पर मिसेज खान का फोन आया,”गीता आज भी तुमने भाभीजी के मेसेज पर कमेंट नहीं किया,देखना भारी पड़ेगा तुम्हें ये ।”

“फॉरवर्ड किए पोस्ट पर क्या कमेंट करूँ,वैसे भी बहुत पुराना है वो,मन नहीं किया तो नहीं किया।”

“किया करो, नहीं तो उनको बुरा लगता है,दो तीन बार उन्होंने तुम्हारे बारे में पूछा भी है बातों बातों में,वैसे भी तुम्हारे मिस्टर का प्रोमोशन ड्यू है इस बार ।”

” तो क्या हुआ,वो काबिल हैं मिलना चाहिए प्रमोशन उन्हें।”

“यहाँ काबिलियत से ज्यादा कुछ और मायने रखता है, तुम समझा करो।”

“ऊपरवाला सब देखता है, उसे सब पता है।”

“पर यहाँ उस खुदा से ज्यादा इस खुदा की चलती है, उसी की भक्ति से प्रसाद मिलता है,

मैं भी पहले तुम्हारी जैसी ही थी,६ साल तक कोई प्रमोशन नहीं मिला खान साहब को,जैसे ही इस खुदा की भक्ति की दूसरे साल ही …।”

“पर …”

“पर -वर कुछ नहीं तुम सिर्फ मेसेज पर कमेंट करना शुरू करो बस।”

न चाहते हुए भी गीता ने ” वाह भाभीजी” लिख दिया ………. ।

 

अनूपा हर्बोला

विद्यानगर (कर्नाटक)

matruadmin

Next Post

मौन है मानवता

Thu Aug 23 , 2018
मस्तकों के झुन्ड आज मौन है लगा शायद संवेदना भी गौण है लड़ रही थी वो अकेली नग्न तन मानों वसुंधरा की देह सारी कट गई हाँ ! न बची कोई वेदना किसी स्त्री में, न पुरुष बचे न बची कोई नारियाँ कटघरें में अकेली खड़ी थी इंसानियत मानों पहाड़ […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।