अटल जी पर लिखी पंक्तियां

IMG-20180816-WA0032
अटल सत्य वो रहे सदा ही
पक्ष विपक्ष सत्ता जो हो चाहे
साथ सदा सबको ले चलते
सदा ऐसे ही थे अटल हमारे
कविह्र्दय रहे सदा ही
इस लिए जन जन को प्यारे
अड़ जाता जब कोई विपक्षी
इनके तर्कों से वो हारे
पाक वार्ता जब हुई विफल थी
सारा विपक्ष इनको धिक्कारें
खड़े हुए संसद में जब अटल
मौन हो गये थे फिर सारे
बात तो बस इतनी बोली थी
जब दिल्ली आता जाता हूँ
रिश्तों का प्रचार ही पाता हूँ
अगर कोशिश रिश्तों की मैंने
तो क्या गुनाह किया विचारें
बस ऐसे ही अटल हमारे
सारे जग से न्यारे प्यारे
सबको साथ सदा ही रखते
कहाँ कमी अब कौन विचारें
ऐसे ही थे अटल हमारे
हो गए अमर  जहां में देखो
काम किये जग में ऐसे सारे
#निशा गुप्ता
 
वर्तमान/स्थायी पता   देहरादून उत्तराखंड
 
 शिक्षा     MSc (Chemistry)
 जन्म एवं जन्म स्थान.     11 जुलाई, मुज़फ्फरनगर 
                                           उत्तर प्रदेश
 व्यवसाय।                    गृहणी
 
प्रकाशन विवरण :
1   सेवा प्रसून, आगरा  से प्रकाशित पत्रिका
2    हिमालय हुंकार,     देहरादून से प्रकाशित पत्रिका 
3    राजवंश समाज ज्योति, मेरठ से प्रकाशित पत्रिका
4     हिंदी सागर त्रिमासिक पत्रिका 
5        नारी काव्य सागर 
सम्मान का विवरण (यदि कोई हो तो दें)
1 श्रेष्ठ कवयित्री सम्मान से सम्मानित 
2 नारी सागर सम्मान 
3 काव्य पाठ स्वदेशी मंच देहरादून 
 4 काव्य पाठ छात्र संगठन सप्ताह देहरादून में 
5 अखिल भारतीय अग्रवाल राजवंश सभा में काव्य पाठ 
 
11- संस्थाओं से सम्बद्धता
 
1  मंत्री वैश्य अग्रवाल राजवंश महिला सभा ,देहरादून 
 
2  प्रंतीय महिला प्रमुख व श्रवण बाधित प्रकोष्ठ प्रभारी 
उत्तराखंड 
 
3  स्वस्तिक सेवा सोसाइटी में सब्जेक्ट एक्सपर्ट 
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत स्कूलों में बच्चो से वार्ता 
 
4   पूर्व मीडिया प्रभारी 
सेवाभारती, देहरादून
 
5    प्रांतीय वर्ग बौद्धिक प्रमुख   2016 
 
6    सदस्य विद्योत्मा विचार मंच देहरादून
 
7   पूर्व संस्थापिका गार्गी किशोरी विकास केंद्र देहरादून 
 
8  कौशल विकास् प्रशिक्षण   वर्ग सयोंजक 
स्वामी विवेकान्नद सेवा संस्थान पंजिकृत 
देहरादून उत्तराखन्ड।  

matruadmin

Next Post

जश्ने_आजादी

Sat Aug 18 , 2018
जब लाल किले की चोटी पर तिरंगा लहराता है हर एक भारतवासी का सीना छप्पन इंची हो जाता है!! जल, थल और नभ के सैनिक जब करतब नए दिखाते हैं        दुनियां भर के देशों को अपना सामर्थ्य बताते  हैं   तब पर्वतराज हिमालय भी महिमामण्डित हो जाता […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।