रूक भी जाओ अब कि मेरा सब्र भी चुकने लगा

sandhya sufi
 “रूक भी जाओ अब कि मेरा सब्र भी चुकने लगा
दिल का लोहू अश्क बनकर आंख से ढलने लगा।
चूड़ियों के साथ मैंने ले लिया हथियार भी
हर गली, हर मोड़ पर शैतान जब मिलने लगा।
बनके माली जब से तुमने फूलों को मसला किया
आदमी के जंगलों में दम मेरा घुटने लगा।
नोच लूं आकाश अपना बादलों से खींचकर
अब दुपट्टा ये मेरा परचम बना कहने लगा
बंदिशें तुमको मुबारक, ये नसीहत को बनी
यह ज़मीं आधी हमारी, लो फिजा सजने लगा”
चिलचिलाती धूप हो, क़दमों में हो मौसम की आग
कारवाँ मंज़िल के रस्ते पर मेरा बढ़ने लगा
कौन जाने ज़िंदगी को कल मिले या ना मिले
आज के ही दिन मुझे ख़ुशियों का पल मिलने लगा
डूबने का डर था पहले, किश्ती में साहिल जो था
तैरना आया तो धारों, में मज़ा मिलने लगा ।
त्याग की मूरत नहीं, मैं प्रेम की देवी नहीं
दौरे मुश्किल में हूं हिम्मत, दिल मेरा कहने लगा।
मेरी चुप्पी और धीरज, आज तुमको अलविदा
धार दो शमशीर को मेरा जिगर कहने लगा।
मैं
जिस्म भर मुझको न समझो, सूफ़ी पूरी जान है
ज़ुल्म फिर इंसान का इंसान क्यूं सहने लगा।
#संध्या सूफ़ी
परिचय
डॉ संध्या सिन्हा
असिस्टेन्ट प्रोफेसर
करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर।
एम ए (त्रय), एम एड, पीएच डी (द्वय), नेट(त्रय)
हिंदी एवम भोजपुरी में लेखन- कविता, कहानी, आलेख, समीक्षा इत्यादि।
कविता संग्रह – दोहमच प्रकाशित
संपादन- जो दिल मे है, 
 नागेन्द्र प्रसाद रचनावली- 5 खंडों में, सरदार रघुवंश सिंह रचनावली,
इग्नू के भोजपुरी पाठ्यक्रम में मेरी कविता पढ़ाई जाती है।
इग्नू के भोजपुरी पाठ्यक्रम निर्माण समिति की सदस्या,
सन 1983 से रेडियो से कविता, आलेखों का प्रसारण,
पत्र- पत्रिकाओं में नियमित लेखन
विश्व की प्रथम भोजपुरी महिला पत्रिका ‘अँगना’ का संपादन, प्रकाशन।
विभिन्न राष्ट्रीय एवम स्थानीय संस्थाओं की सदस्यता।

matruadmin

Next Post

पर्यावरण संरक्षण 

Mon Aug 13 , 2018
दूषित हुई हवा वतन की कट गए पेड़ सद्भाव के बह गई नैतिकता मृदा अपर्दन में हो गईं खोखली जड़ें इंसानियत की घट रही समानता ओजोन परत की तरह दिलों की सरिता हो गई दूषित मिल गया इसमें स्वार्थपरता का दूषित जल सांप्रदायिक दुर्गंध ने विषैली कर दी हवा आज […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।