*याद नहीं उनकी सूरत*

shobha sharma
उन शब्दों को मैं कहाँ से ढूँढ कर लाऊं ,
छः दशक बीते कैसे विचारों को संजोऊं।
स्मृति शेष बन कहाँ खो गए धुधंलको में ,
पहला प्रयास ये, पर आए अश्रु पलकों में ।।

सुनती रही माँ से उनकी कहानियाँ ,
तुम तीनों हो अब उनकी निशानियाँ ।
बचा कर रखूंगी लगे ना बुरी नजरिया,
भगवान की हो रहे बस मेहरबानियाँ ।

दीपावली का दिन, रोशन था सारा जहाँ ,
अमावस ने सारा अंधेरा बिखराया यहाँ ।
उस रात हम सब अकेले स्याह से हो गए ,
तीनों  उनींदे से माँ  की गोद में सिमट गए ।

भोर के सूरज से हम तो फिर नए हो गए ,
माँ के जीवन में वो पल ग्रहण से समा गए ।
बस वो माता वो ही पिता, ईश्वर भी वो थीं ,
नियति नटी की डोर पर साहस से चलीं थीं ।

चुनौतियों से भरी राहें ,लक्ष्य नए आते गए,
धैर्य समाया हो जहाँ , सब काफूर हो गए ।
नवाँकुर से बढ़ हम पुष्पित,फलित हो गए ,
वक्त के धारों में बह वो पल सागर में खो गए ।।

श्रीमती शोभा शर्मा
शिक्षा :: बी.ए.–हिन्दी साहित्य , एम. ए.-अर्थशास्त्र – समाजशास्त्र ।
      भोपाल (मध्यप्रदेश)
प्रमुख – विधा ::– हिन्दी कविताएँ ,मुक्तक ,क्षणिकाऐं , मुक्त – गीत ।
अन्य विधाऐं ::– आलेख ,लघुकथा ,विभिन्न प्रमुख कवियों के काव्य पर आधारित कविताएँ ,एवं समीक्षात्मक काव्य सृजन ।
अन्य क्षेत्रीय भाषाएँ ::– मालवी भाषा में  ::— गीत – कविताएँ , मालवी भाषा में –“” मालवा वृत्तांत “” किताब ।
बुन्देलखंडी भाषा में ::– गीत ,कविताएँ ।
आकाशवाणी बैतूल में एंकर —
गीत ,कविताओं का प्रसारण ।
आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित कविताएँ  ।
दूरदर्शन भोपाल में क्षेत्रीय – मालवी भाषा में गीत प्रसारण ।
पुस्तक प्रकाशन : –  शीर्षक —“” मालवा – वृत्तांत “”
प्रकाशन वर्ष — 2018 

matruadmin

Next Post

सोलह श्रृंगार..

Wed Aug 1 , 2018
आज सबको बतलाता हूँ , नारी के सोलह श्रृंगार । कोमल शरीर को सँवार के , सज जाती है देखो नार ।। परिवार की समृद्धि बढ़े , इसलिए नारी बिंदी लगाती । जीवन भर पति साथ निभाये , इसलिये माथे पे सिंदूर सजाती ।। काजल आँखों में लगाकर , बुरी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।