जरूरी है हमारी संस्कृति को बचाना….

devendr soni
हमारा देश अनादिकाल से ही हर क्षेत्र में स्वस्थ परम्पराओं , रीति -रिवाज और आपसी सद्भभाव का संवाहक रहा है जिसका प्रतिफल सदैव ही सकारात्मक रूप में हमारे सामने आया है। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो हमारी संस्कृति अन्य देशों के लिए भी आदर्श बनी है जिसके कई उदाहरण हम सब जानते हैं लेकिन बदलते समय ने अब हमारी इस संस्कृति को चिंताजनक स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है।
विरासत से चली आ रही इन संस्कृतियों , परम्पराओं पर ग्रहण लगता जा रहा है। साफ कहूँ तो अब हमारी संस्कृति धीरे -धीरे अपसंस्कृति में बदलती जा रही है । किसी पर भी इसका दोष मढ़ देना नाइंसाफी होगा । मेरी नजर में हम सब कहीं न कहीं इसके लिए दोषी हैं । इस दोष को वक्त रहते सुधारना होगा और अपनी संस्कृति को बचाना होगा।
हमारे पूर्वजों द्वारा बनाई गई परम्पराओं के पीछे कोई न कोई आधार होता था । हर परम्परा सुख – समृद्धि का कारक होती है । सामाजिक , आर्थिक, धार्मिक और वैज्ञानिक तथ्य इनमें समाहित रहते हैं ।
आधुनिक युग में विभिन्न परेशानियों का हवाला देकर हम अपनी संस्कृति को अपने से विलग करते जा रहे हैं जो दुखदायी है।
परेशानियां तो पहले भी होती थीं पर तब मानसिक रूप से हमारे पूर्वज इनका निर्वाह करने के लिए तैयार होते थे । आज हमारी मानसिकता परिवर्तित होती जा रही है । इन परम्पराओं को हम रूढ़िवादिता बताकर नकारने लगे हैं जो घातक सिद्ध हो रही है।
आज इन्हें बचाने की सर्वाधिक जरूरत है। बदलते हुए इस समय में परम्पराओं को भी आधुनिकता का जामा पहनाया जा सकता है और उनका निर्वाह किया जा सकता है।
यदि हम ऐसा करने में सफल रहे तो यह हमारी युवा पीढ़ी की जड़ों को मजबूती प्रदान करेगी और विघटित होते जा रहे घर-परिवारों को बचाने में अपनी अहम भूमिका के रूप में ही सामने आएगी।
संक्षेप में इतना ही कहना चाहता हूँ कि हमारी गौरवशाली संस्कृति आज अपसंस्कृति में बदलती जा रही है जिसे बचाने के लिए हम सबको मन, वचन और कर्म से आगे आना ही होगा क्योंकि – हमारी परम्पराएं ही हमारी बिगड़ी हुई जीवन शैली को सुधार सकती हैं ।
#देवेंन्द्र सोनी, 
              इटारसी।

matruadmin

Next Post

मैना की बैना

Thu Jul 12 , 2018
  बाबुल मै तेरे बागों की लाडली मैंना थी फुदक-फुदक कर इधर-उधर डोला करती थी दाना-दुनका जो भी दे देता था उसे मै चुपचाप चुग लिया करती थी। पर तुझसे उठाया न गया मेरा नन्हा सा बोझ और तूने पाली मुक्ति मुझे सैयादों को सौप यहां मुझे पिंजरें मै बंद […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।