एकता का बल

devendr soni

रमानाथ कई सालों से सपत्नीक धार्मिक यात्रा पर जाने की सोच रहे थे पर हर बार कारोबार की व्यस्तता या कोई न कोई अड़चन उन्हें जाने से रोक देती । पत्नी राधा बेचारी मन मसोस कर रह जाती ।
उम्र के इस अंतिम पहर में वह अपने पति के साथ धर्म यात्रा करना चाहती थी । कारोबार उनके दोनों बेटों ने संभाल लिया था पर फिर भी रमानाथ का नेतृत्व और आदेश ही सर्वोपरी होता था । उनके घर और कारोबार को उनका निर्देशन ही एकता के सूत्र में बांधे हुए था ।
यही कारण था कि वे कहीं बाहर निकल ही नही पाते थे पर इस बार उन्होंने चार माह की यात्रा का पूरा इंतजाम कर लिया और अपने दोनों बेटों को कारोबार की बारीकियां समझाते हुए अपने वित्तीय अधिकार बड़े बेटे को सौंप दिए और ख़ुशी – ख़ुशी अपनी यात्रा पर निकल गए । यहीं अनुभवी रमानाथ से चूक हो गई ।
….पर राधा बहुत खुश थी । उसकी वर्षों की चाहत पूरी हो रही थी मगर वह भी नहीं जानती थी यह चार माह की धर्म -यात्रा , एकता के उस धागे को तोड़ देगी जो उनके घर और कारोबार की नींव को हिला कर रख देगा ।
रमानाथ के जाने के बाद घर और कारोबार में एक माह तो ठीक ठाक निकला पर फिर धीरे – धीरे भाइयों के मन में वित्तीय लेन – देन को लेकर खींचतान होने लगी । फलतः दोनों के आपसी स्नेह में मन मुटाव पनपने लगा । यही मनःस्थिति उनके घर ” स्नेह सदन ” को भी प्रभावित करने लगी । एकता का जो बल था अब वह दरकते हुए सामने आने लगा था । इसे छोटी बहू ने भांप लिया था ।
वह समझ गई थी कि उनकी एकता के सूत्र को पिताजी का यह वित्तीय अधिकार का सामान्य सा निर्णय बिखेर कर रख देगा । तब उसने पिताजी को फोन पर सारी बातें बताते हुए उनसे स्थिति को संभालने का आग्रह किया ।
पहले तो रमानाथ ने इसे हल्के में लेते हुए अपनी बहू से कह दिया – चिन्ता मत कर बेटा ! ऐसा कुछ नहीं होगा मगर वे खुद चिंतित हो गए । अब उनका मन धर्म – यात्रा में नहीं लग रहा था । उन्हें चिंतित देख जब राधा ने उनसे कारण जानना चाहा तो रमानाथ ने सारी स्थिति बता दी ।
समझदार राधा ने यह सुन उनसे कहा – अनजाने में ही सही पर आपका निर्णय गलत हो गया । पैसा और अधिकार ही सब संकट का कारण होता है । अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है । चलो वापस घर चलते हैं । धर्म यात्रा से ज्यादा जरूरी कर्म यात्रा है । जितने दर्शन करना भाग्य में लिखा था उतने कर लिए । अब शेष रही बाकी यात्रा अपनी कर्म यात्रा से पूरी करेंगे।
आप ही घर और कारोबार को एकता के सूत्र में पिरोकर रख सकते हैं ।
यह हमारी इस यात्रा का ही प्रतिफल है कि हमें समय रहते समझ आ गया – अभी हमारे दोनों बच्चे परिपक्व नही हुए हैं । उन्हें अनुभव की कमी है और एकता का महत्व भी नहीं मालूम । अब वापस चलकर उन्हें एकता से रहने का पाठ भी पढ़ाना होगा । एकता का यही बल उनकी शक्ति है। हम उन्हें बिखरने नहीं देंगे। चलो वापस चलते हैं – अपने स्नेह सदन , जहां हमारा स्नेह ही उन्हें एकता का सबक देगा।
राधा की समझदारी भरी बातों ने रमानाथ का मन हल्का कर दिया ।
…….उधर मंदिर में बांके बिहारी अपनी मुरली थामे मंद – मंद मुस्कुरा रहे थे। मानो कह रहे हों धर्म से पहले अपना कर्म तो पूरा कर लो ।
मैं तो हूँ ही । यहां भी और तुम्हारे मन में भी ।

#देवेन्द्र सोनी , इटारसी ।

matruadmin

Next Post

जिन हसीं पलों को समेटा था कल जीने को

Wed Jun 27 , 2018
कल खुद को देखा आईने में और मैं डर गया किसी का कद मेरे रिश्तों पे यूँ भारी पड़ गया जिस शाख में सिमट  कर  ज़िंदगी गुज़ारी थी आज वो जड़ समेत ही मिटटी से उखड गया जिन हसीं  पलों को  समेटा था कल जीने को वक़्त के तूफ़ान  में […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।