देह का मोह “

kaji
 गीतांजलि और सरिता दो ऐसी सहेलियां थी,जो एक दूजे के बिन नहीं रह सकती थी ।
दोनों के स्वभाव बिल्कुल विपरीत थे ।
गीतांजलि सरल और शांत स्वभाव की तो सरिता घमंडी प्रवृत्ति की थी ।
 दोनों के विचारों में बहुत अंतर था ।
गीतांजलि, मध्यमवर्गीय परिवार की बेटी थी तो सरिता धनी परिवार की थी ।
गीतांजलि ने कहा – सरिता तुम हर पल इतना घमंड क्यों करती हो ? ईश्वर ने हमें इतना अमूल्य जीवन प्रदान किया ।
 सरिता ने कहा – गीत, तुम्हारे आदर्शों से दुनिया नहीं चलती,जीवन के लिए धन सर्वोपरि है । मुझे मेरे रूप-रंग और देह बहुत प्यारी है ।
गीतांजलि ने कहा – नश्वर शरीर ( देह) का कैसा अभिमान ? शरीर नाश्वान है , विचार नहीं ।
सरिता ने कहा – मैंने अपनी देह को बहुत मेंटेन किया लेकिन तुम ये सब नहीं समझोगी ।
गीतांजलि ने कहा – समय रहते संभल जाओ ।
  एक दिन सरिता और गीतांजलि, कालेज से (स्कूटी से )घर लौट रही थी ।
 सरिता स्कूटी चला रही थी, गीतांजलि पीछे बैठी थी ।
तभी अचानक सामने से दौड़ता हुआ कुत्ता गाड़ी के सामने आ गया । उसे बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ा और दुर्घटना हो गई ।
  गीतांजलि को मामूली-सी खरोंच आयी ।
 सरिता चेहरे के बल जमीन पर गिरी और उसके चेहरे पर पत्थर घुस गये ।
 भीड़ ने दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया ।
  सरिता का चेहरा बहुत बुरी तरह से बिगड़ चुका था ।घाव इतने थे कि पट्टियां लगानी पड़ी ।
  समय बीतता गया……
   सरिता के चेहरे के घाव तो भर गये परंतु जिस देह , जिस सुंदर चेहरे पर उसे अभिमान था , वो सदा के लिए कुरूप हो गया था ।
शिक्षा – दुनिया में देह का मोह करने वाला महामूर्ख है ।

         #डॉ.वासीफ काजी

परिचय : इंदौर में इकबाल कालोनी में निवासरत डॉ. वासीफ पिता स्व.बदरुद्दीन काजी ने हिन्दी में स्नातकोत्तर किया है,साथ ही आपकी हिंदी काव्य एवं कहानी की वर्त्तमान सिनेमा में प्रासंगिकता विषय में शोध कार्य (पी.एच.डी.) पूर्ण किया है | और अँग्रेजी साहित्य में भी एमए किया हुआ है। आप वर्तमान में कालेज में बतौर व्याख्याता कार्यरत हैं। आप स्वतंत्र लेखन के ज़रिए निरंतर सक्रिय हैं।

matruadmin

Next Post

एकाकी

Tue Jun 12 , 2018
  वो आता उषा के संग , किरण आसरा पाता । संध्या के संग हर दिन , दिनकर क्यों छुप जाता । तजकर पहर पहर सबको , वो एकाकी चलता जाता । हर प्रभात का दिनकर , संध्या दामन ढल जाता ।           #विवेक दुबे परिचय […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।