यूँ ही नहीं बन जाता कोई उपन्यास सम्राट !

dfe4141e-8c6b-4d9b-a5a1-39d7d9559993
(व्यक्तित्व/मुंशी प्रेमचंद )

साहित्य की सघन वादियों में कदमों के निशान ऐसे ही नहीं छूटते , बहुत श्रम करना पड़ता है । कालजयी साहित्यकार वही होता है, जिसके कदमों के निशान देख जमाना रास्ता तय करे !

31 जुलाई 1880 को वाराणसी के पास लमही में अजायब राय और आनंद देवी के घर एक ऐसे ही साहित्यिक सूर्य का जन्म हुआ जिसकी विविध साहित्य रूपी रश्मियों से हिंदी साहित्य देदीप्यमान हो उठा ।

8 वर्ष की उम्र में जिस बालक ने माँ को खोया; 16 की उम्र में उसी के सिर से पिता का साया भी उठ गया । दुःख, अभाव और संत्रास की त्रिविध पीड़ा ने उसी धनपत राय या नवाब राय को आगे चलकर उपन्यास सम्राट, यथार्थवाद के जनक और न जाने किन-किन विशेषणों से नवाज़ दिया ।
शायद इसी भाव के लिए उन्होंने लिखा था- “तुम जीते ,हम हारे। पर फिर लड़ेंगे ।”

सरस्वती और जमाना पत्रिका से कार्य की शुरुआत करने वाले सरस्वती के इस पुत्र ने जमाना ही बदल दिया, सोजे वतन से राष्ट्र का विलाप सुनाने वाले ने सच ही पूरे राष्ट्र की आत्मा को अपने लेखनी में उतार दिया। किसानी जीवन का महा-आख्यानात्मक उपन्यास गोदान हो या फिर हंस के संवादकीय, मुंशी प्रेमचंद ने 8 अक्टूबर 1936 में देहत्याग से पहले ही इतनी लंबी रेखा खींच दी कि इसके शिराओं को ढूंढना आम लोगों के बस की बात नहीं । साहित्य के जानकार यह मानते हैं कि यह रेखा आज और लंबी ही होती जा रही है।

15 उपन्यास, 300 से अधिक कहानियाँ, 3 नाटक, 7 बाल उपन्यास और हजारों आलेख एवं संपादकीय ने साहित्य के जिस युगपुरुष को गढ़ा वे प्रेमचंद थे , वही प्रेमचंद जिन्होंने कहा था कि साहित्यकार देशप्रेम और राजनीति के पीछे चलने वाली सच्चाई नहीं है यह तो उसके आगे मशाल लेकर चलने वाली सच्चाई है ।

सच ही प्रेमचंद्र का साहित्य-भंडार विराट और विपुल है । स्त्री-विमर्श हो या दलित चेतना , प्रेमचंद ने सबके लिए एक मजबूत आधारशिला रखी । उनका फलक अति व्यापक है चाहे वह कायाकल्प हो, मंगलसूत्र हो, निर्मला हो ; या फिर कफन , बूढ़ी काकी और पूस की रात ।

फ़िल्मी दुनियाँ और मायानगरी की चकाचौंध में आँखें चौंधियाती नई पीढ़ी को ध्यान रखना चाहिए कि प्रेमचंद बिना तनख्वाह लिए महज 2 महीने में वहाँ से इसलिए लौट आए कि वहाँ की चमक-दमक और आबो-हवा उन्हें लेखनी के अनुरूप नहीं लगी थी । कायाकल्प में शायद अपने बारे में ही लिखा था- “सोने को मुलम्मे की जरूरत नहीं होती ।”
यही लेखकीय पक्षधरता, यही जनसरोकार और यही साधक-स्वभाव प्रेमचंद के महनीय साहित्यिक अवदान का उत्स है ; और इसी सुमेल ने उन्हें उपन्यास सम्राट और वह सब बनाया जो अन्य महान साहित्यकारों को भी मिल न सका ।

मातृभाषा परिवार की तरफ से इन्हें विनम्र श्रद्धांजलि !
#कमलेश कमल
(साहित्य संपादक)

matruadmin

Next Post

ओमप्रकाश क्षत्रिय सम्मानित

Wed Aug 1 , 2018
रतनगढ़ | प्रतिवर्ष बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा उत्तराखंड द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर बालकहानी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है.  इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्तर पर बालकहानियां को आमंत्रित कर आयोजक समिति द्वारा एवं बच्चों द्वारा मूल्यांकित कहानियों को पुरस्कृत किया जाता है.  इस वर्ष 2018 की अखिल भारतीय राजेंद्र सिंह बिष्ट […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।